फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three People Died In Road Accident In Charkhi Dadri

दर्दनाक हादसाः कैंटर को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, एक रेफर

Thu, 29 Aug 2019 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Aug 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Three People Died In Road Accident In Charkhi Dadri
घटनास्थल पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दादरी-महेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग पर बुधवार शाम सड़क पर पंचर होने के बाद खड़े कैंटर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पंचर बना रहे युवक और कैंटर व ट्रक के चालक की मौत हो गई। इसके अलावा कैंटर सवार सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और उनकी शनाख्त कराई। मृतकों की शनाख्त चरखी दादरी के आदमपुर डाढ़ी निवासी राहुल, यमुनानगर के औरंगाबाद निवासी श्यामलाल व पटियाला के लाड बंजारा निवासी लाभ सिंह के रूप में हुई है। घायल कैंटर सहायक भी यमुनानगर का रहने वाला है। तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह कराया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ की तरफ से लकड़ियों से भरा एक कैंटर दादरी की तरफ आ रहा था। मंदोली गांव के समीप पहुंचने पर कैंटर पंक्चर हो गया। कैंटर चालक श्यामलाल और सहायक गौरव घसोला बस स्टॉप के समीप पंचर बनवाने के लिए आदमपुर डाढ़ी निवासी राहुल को बुला लाए। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि राहुल कैंटर का पंचर बना रहा था और कैंटर चालक भी उसके पास ही खड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से एक ट्रक आया और उसने सीधे कैंटर को टक्कर मार दी। टक्कर से कैंटर का जैक हट गया और पंचर बना रहा राहुल पिछले टायरों के जोड़े के नीचे आ गया। वहीं, कैंटर के पीछे खड़े चालक श्यामलाल की दोनों वाहनों के बीच में आने से मौत हो गई। हादसे में कैंटर सहायक गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। 

दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चालक लाभ सिंह का शव केबिन में फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला जा सका। दुर्घटना के कुछ देर बाद आदमपुर चौकी पुलिस, सदर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर खड़े वाहनों को वहां से हटाया और तीनों मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

पुलिस ट्रक चालक को झपकी आना या टायर फटना मान रही हादसे का कारण  
हादसे के शिकार हुए चार लोगों के अलावा घटनास्थल पर उस समय कोई नहीं था। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि अनुमान है कि ट्रक चालक को झपकी आने या फिर टायर फटने से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि घायल ने भी अभी दुर्घटना के संबंध में कुछ नहीं बताया है।

मां-बाप की इकलौती संतान था मृतक राहुल
दुर्घटना में चरखी दादरी जिले के गांव आदमपुर डाढ़ी निवासी राहुल (19) की मौत हो गई। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके मौसा की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। राहुल दो साल से दुकान पर अपने पिता का हाथ बंटवाता था।

हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। तीनों मृतकों की शनाख्त चरखी दादरी के आदमपुर डाढ़ी निवासी राहुल, यमुनानगर के औरंगाबाद निवासी श्यामलाल व पटियाला के लाड बंजारा निवासी लाभ सिंह के रूप में हुई है। घायल कैंटर सहायक गौरव यमुनानगर का रहने वाला है। तीनों का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह करवाया जाएगा। -नरेंद्र सिंह, चरखी दादरी सदर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed