फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three people died due to overdose of intoxication in Punjab

पंजाब में नहीं थम रहा मौत का नशा, ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी समेत चार की मौत

Tue, 25 Jun 2019 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा/फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Three people died due to overdose of intoxication in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब में नशे पर लगाम लगते नहीं दिख रहा है। आए दिन यहां नौजवानों की मौत हो रही है। मोगा और फिरोजपुर में कबड्डी खिलाड़ी समेत तीन लोगों की मौत फिर हो गई है।

विज्ञापन


मोगा के थाना मेहना के गांव डाला निवासी 32 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई रघुविंदर प्रशाद के अनुसार अमरजीत सिंह (32) कबड्डी खिलाड़ी था। करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी और डेढ़ साल का एक बेटा भी है। करीब एक साल पहले वह नशे के दलदल में धंस गया। इसी वजह से पत्नी मायके जाकर रहने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 9 बजे अमरजीत सिंह का शव गांव डाला से कुछ दूरी पर नहर के किनारे बरामद किया गया है। जांच में पता चला है कि नशे की ओवरडोज के कारण अमरजीत की मौत हुई है।

फिलहाल पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच अधिकारी का कहना है कि अमरजीत के परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिरोजपुर में भी सोमवार को दो नौजवानों की मौत हो गई। दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। पहली घटना फिरोजपुर-फरीदकोट रोड पर गांव रूकनाबेगू की है।

गांव के 24 वर्षीय नौजवान काबुल सिंह की नशे के ओवरडोज से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काबुल सिंह पिछले तीन साल से नशे का सेवन कर रहा था।

वह सोमवार को घर पर लेटा हुआ था। उसकी अचानक तबीयत खराब हुई। पिता के अनुसार वह अपने काम से दुकान पर था। दिन में साढ़े दस बजे उसे बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। वह तुरंत घर पहुंचा। वहां देखा कि बेटा काबुल सिंह पसीने से लथपथ पड़ा था। जब उसने उसे चेक किया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

दूसरी घटना सरहदी गांव वाला की है। जिसमें एक 25 वर्षीय युवक मलकीत सिंह की नशे के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है मलकीत सिंह पिछले चार साल से नशे का सेवन कर रहा था।

मलकीत का इलाज फरीदकोट मेडिकल कॉलेज से चल रहा था। मलकीत रोजाना मजदूरी करने के लिए फिरोजपुर शहर आता था। घर वालों से चोरी छिपे मलकीत सिंह मेडिकल नशे का सेवन करता था।

नशे के सेवन के चलते मलकीत को पीलिया हो गई। मलकीत की ज्यादा तबियत खराब होने के कारण घर पर ही मौत हो गई। पिता का कहना है कि गांव में नशे का धंधा बहुत चलता है। यह धंधा पुलिस की मिली भगत से चल रहा है।

कई बार ग्रामीणों की ओर से इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीएसपी सुरेंद्र बंसल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बठिंडा में भी युवक ने गंवाई जान
बठिंडा के भगता भाईका के गांव सलाबतपुरा के तीस वर्षीय जगदीप सिंह पुत्र केवल सिंह की चिट्टे के टीके का ओवरडोज लेने से मौत हो गई है। मृतक के पिता केवल सिंह ने बताया कि उनका बेटा बीए पास था और नजदीकी गांव आदमपुरा के दो युवकों के चुंगल में फंसकर नशे का आदी बन गया था। उन्होंने पुलिस से मांग कि उनके बेटे को नशे की दलदल में फंसाने वाले आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जगदीप गांव में फल बेचता था। थाना दयालपुरा पुलिस ने केवल सिंह के बयान पर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed