फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three others arrested in RDX and grenade launcher case found in Dinanagar of punjab

पंजाब : दीनानगर में मिले आरडीएक्स व ग्रेनेड लांचर मामले में तीन अन्य काबू, अब तक आठ गिरफ्तारियां

Sun, 27 Mar 2022 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा मनन सैनी, गुरदासपुर
मनन सैनी, गुरदासपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Mar 2022 02:16 AM IST
सार

जांच पड़ताल के बाद अमृतसर में बंद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गुरदासपुर लाई पुलिस। खालिस्तानी आतंकी संगठन आईएसवाईएफ के निर्देशों पर पंजाब को दहलाने की थी साजिश।

विज्ञापन
Three others arrested in RDX and grenade launcher case found in Dinanagar of punjab
demo pic - फोटो : Social Media

विस्तार

गणतंत्र दिवस के नजदीक दीनानगर में मिले आरडीएक्स, ग्रेनेड, ग्रेनेड लांचर व अन्य विस्फोटकों की रिकवरी के बाद से जिला पुलिस की ओर से इस केस पर बेहद गंभीरता से काम किया जा रहा है। इस कारण गहनता से काम करते हुए पुलिस की ओर से पंजाब को दहलाने की साजिश में लिप्त तीन अन्य आरोपियों को इस केस में गिरफ्तार कर गुरदासपुर लाकर जांच को आगे बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


अब तक दीनानगर थाने में दर्ज इस केस में कुल आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी नवांशहर में मिले आरडीएक्स तथा विस्फोटक मिलने संबंधी केस में पहले से अमृतसर में बंद थे, जिन्हें पुलिस की ओर से प्रोडक्शन वारंट पर गुरदासपुर लाया गया है। इन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।  
विज्ञापन


इस संबंधी जानकारी देते हुए नानक सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के नजदीक पुलिस को मिले हथियारों संबंधी उनकी ओर से विशेष जांच टीम का गठन किया गया। इसमें परत दर परत उलझी गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी दीनानगर पुलिस की ओर से हरप्रीत सिंह उर्फ ढोलकी पुत्र जगीर सिंह निवासी गोहत पोखर थाना तिब्बड़, रमन उर्फ रमनी पुत्र चमेल सिंह निवासी गाजीकोट थाना पुराना शाला तथा परमिंदर कुमार उर्फ रोहित पुत्र राम लुभाइया निवासी गांव खरल दीनानगर में मिले विस्फोटक मंगवाने में लिप्त पाए गए हैं, जो शांति भंग करने की साजिश के चलते पाकिस्तान से मंगवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी सिंह ने बताया कि उक्त तीनों का नाम
नवांशहर में मिले विस्फोटकों में भी लिप्त था। उक्त तीनों पाकिस्तान आधारित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) से लिप्त हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले नवीश कुमार, सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख घुम्मन निवासी खरल, मलकीत सिंह, तरनजोत सिंह, प्रभजोत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि सुख भिखारीवाल तथा अशीश मसीह पहले से जेल में बंद हैं।


इसी केस में लिप्त आईएसवाईएफ के मुखी लखबीर सिंह रोड़े तथा गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अरश डाला विदेशों में है तथा इन दोनों सहित एक अन्य की गिरफ्तारी होना अभी शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed