फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three more tested positive for covid-19 in Chandigarh

सेक्टर-38 व 52 ने जीती लड़ाई, हटा कंटेनमेंट जोन का ठप्पा, बापूधाम में तीन पॉजिटिव मिले, 46 ठीक हुए

Thu, 28 May 2020 01:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 May 2020 01:55 AM IST
सार

  • 28 दिन तक नहीं आया कोई केस, प्रशासक के आदेश के बाद दोनों इलाके सूची से बाहर
  • अब बापूधाम, सेक्टर-30बी, धनास की कच्ची कालोनी और मनीमाजरा का शास्त्री नगर ही कंटनेमेंट जोन 

विज्ञापन
Three more tested positive for covid-19 in Chandigarh
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें प्रशासक को बताया गया कि सेक्टर-38 और सेक्टर-52 में पिछले 28 दिनों से कोई भी कोरोना का नया केस नहीं आया है इसलिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत वहां से कंटेनमेंट जोन को हटाया जा सकता है। इस पर प्रशासक ने दोनों इलाकों में लगे कंटेनमेंट जोन को हटाने को मंजूरी दे दी।  

विज्ञापन

            
अब शहर में सिर्फ चार कंटेनमेंट जोन रह गए हैं, जिनमें बापूधाम, सेक्टर-30बी, धनास की कच्ची कालोनी और मनीमाजरा का शास्त्री नगर इलाका शामिल हैं। बैठक में यह भी तय हुआ कि सेक्टर-38 और 52 में स्क्रीनिंग, निगरानी और लोगों के स्वास्थ्य की जांच का काम जारी रहेगा। नगर निगम की तरफ से सैनिटाइजेशन का काम भी जारी रहेगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी की गुहार, 'मोदी साहब! मेरा कबूतर वापस कर दीजिए, मैं बहुत चाहता हूं', पढ़ें- मामला

विज्ञापन
विज्ञापन


समय-समय पर लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा इलाके में किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में लोगों के जमा होने पर पूरी तरीके से बैन रहेगा। इलाके के लोगों को केंद्र सरकार के नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है। जैसे कि बाहर निकलते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना व स्वच्छता का ध्यान रखना अनिवार्य होगा। 


बैठक में स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 और पीजीआई में 20000 पीपीई किट उपलब्ध हैं। इसके अलावा बुधवार को ट्राइडेंट कंपनी की तरफ से 5000 पीपीई किट चंडीगढ़ प्रशासन को दिए गए हैं, जिसमें से 1000 पीपीई किट चंडीगढ़ पुलिस को दिए गए हैं।   

बापूधाम में कोरोना के तीन और मरीज मिले, 46 ठीक होकर पहुंचे घर

शहर में बुधवार को भी कोरोना के तीन और मरीज मिले। तीनों पॉजिटिव बापूधाम के रहने वाले हैं। वहीं, बुधवार को सूद धर्मशाला में क्वारंटीन कोरोना के 46 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। यह सभी भी बापूधाम के निवासी हैं। बुधवार देर शाम मिले तीनों पॉजिटिव मरीजों में से दो एक ही परिवार के हैं, जो क्रमश : 20 और 32 वर्षीय युवक हैं। 

वहीं, तीसरा पॉजिटिव 18 वर्षीय एक युवक है। इन तीन मरीजों के मिलने के बाद शहर में पॉजिटिव केस की संख्या 282 हो गई है। इसमें से 210 मरीज अकेले बापूधाम के हैं। तीन मरीजों के मिलने से बापूधाम में संक्रमण का खतरा अब भी बरकरार है। वहीं, सूद धर्मशाला से कोरोना पॉजिटिव 46 मरीजों को घर भेजे जाने की सूचना राहत भरी रही। 

बफर जोन से लोगों को भेजा जा रहा उनके घर 
वित्त सचिव अजॉय कुमार सिन्हा ने बताया कि बफर जोन में रहने वाले लोगों को उनके गांव भेजने की व्यवस्था की गई है। ऐसे लोगों को ट्रेनों के माध्यम से उनके घर भेजा जा रहा है। इसके अलावा बफर जोन में रहने वाले 220 लोगों को बसों के माध्यम से जम्मू भी भेजा गया है। नगर निगम के कमिश्नर केके यादव ने बताया कि शहर के विभिन्न बाजारों को सैनिटाइज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-26 की होलसेल मार्केट में रिटेल मार्केट अभी शुरू नहीं की जाएगी। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि बुधवार को 52,673 पके हुए खाने के पैकेट शहर के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंदों के बीच बांटा गया है। इसके अलावा शहर में अब तक 3,08,825 लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड किया है।   

कोरोना के अलावा अन्य मरीजों का भी रखा जाए ध्यान: प्रशासक 
एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि शहर में कोरोना वायरस को रोकने के लिए विभिन्न तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस का पूरे तरीके से पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी यात्री घरेलू उड़ान व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के माध्यम से शहर पहुंच रहे हैं, केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार उनकी स्क्रीनिंग व जांच की जा रही है। 

प्रशासक ने जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 और पीजीआई के प्रमुखों से आग्रह किया कि कोरोना के साथ जो अन्य मरीज भर्ती हैं, उनका भी खास ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि टीबी, डेंगू आदि के लिए चलाए जा रहे अभियान पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए, वह पहले की तरह ही जारी रहने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed