फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three more HCS officers will go on deputation to Chandigarh

Chandigarh News: हरियाणा से चंडीगढ़ प्रशासन में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे तीन और एचसीएस अधिकारी

Sat, 06 Apr 2024 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Three more HCS officers will go on deputation to Chandigarh
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार से तीन एचसीएस अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर चंडीगढ़ प्रशासन में जाएंगे। चंडीगढ़ प्रशासन ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर एक सप्ताह के भीतर अधिकारियों के नामों का पैनल मांगा है। वहीं, मुख्य सचिव की ओर से राज्य के सभी एचसीएस अधिकारियों को पत्र भेजकर चंडीगढ़ प्रशासन में प्रतिनियुक्ति पर जाने के इच्छुक अधिकारियों के नाम मांगें हैं। हालांकि, चंडीगढ़ प्रशासन में प्रतिनियुक्ति पर उसी अधिकारी का नाम पैनल में शामिल किया जाएगा, जिसके सेवा अवधि पांच साल पूरी हो चुकी है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद तुरंत ही एचसीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का कार्य शुरू होगा। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से मुख्य सचिव को लिखे पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि पैनल में भेजे जाने वाले अधिकारियों को लेकर प्रमाण-पत्र दिया जाएगा कि उनके खिलाफ किसी तरह की कोई विभागीय जांच, अदालती मामला और आपराधिक जांच लंबित या विचाराधीन नहीं है।
विज्ञापन



बाक्स
दो आईएएस और चार एचसीएस पहले ही दे रहे सेवा
फिलहाल चंडीगढ़ प्रशासन में प्रतिनियुक्ति के तौर पर एचसीएस प्रद्युम्मन सिंह परिवहन विभाग में संयुक्त सचिव हैं। इसके साथ ही संयम गर्ग एसडीएम सेंट्रल, सहायक एस्टेट आफिसर-1 के साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में संयुक्त सचिव के तौर पर कार्यरत हैं। सुमित सिहाग गृह विभाग में संयुक्त सचिव हैं, उनके साथ ही वे सूचना तकनीकी के निदेशक हैं। वहीं, इशा कांबोज निदेशक-कम-डिविजनल मैनेजर सीटीयू डिपो में कार्यरत हैं। हरियाणा काडर से आईएएस नितिन यादव चंडीगढ़ प्रशासन में गृह सचिव का कामकाज देख रहे हैं। इसके साथ ही विनय प्रताप सिंह चंडीगढ़ उपायुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed