{"_id":"622bb6a839398f2d6a7d39f0","slug":"three-more-firs-registered-against-the-owner-of-immigration-company-for-cheating-rs-23-lakh-chandigarh-news-pkl4444366154","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमीग्रेशन कंपनी के मालिक पर 23 लाख रुपये ठगी की तीन और एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमीग्रेशन कंपनी के मालिक पर 23 लाख रुपये ठगी की तीन और एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर करीब तीन लाख रुपये ठगी के मामले में नया खुलासा हुआ है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी कुलदीप गिल के खिलाफ ठगी की तीन और एफआई दर्ज की हैं। इसमें तीन लोगों ने 23 लाख ठगने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि इमिग्रेशन कंपनी कुलदीप गिल के खिलाफ अभी तक 25 शिकायतें मिल चुकी हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बता दें ठगी के मामले में पुलिस ने बुधवार रात सेक्टर-22 स्थित क्विक नॉक्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक दशमेश नगर झुंगिया रोड खरड़ निवासी कुलदीप गिल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने वीरवार को आरोपी के सेक्टर 22 स्थित कार्यालय में छापेमारी कर बड़ी संख्या में पासपोर्ट, प्रिंटर, हार्ड डिस्क/कंप्यूटर और सीसीटीवी फुटेज जब्त किए थे।
केस-1
होशियारपुर के गांव सलेमपुर निवासी राहुल राणा ने बताया कि कुलदीप गिल और अन्य ने उसे कनाडा का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर एक लाख 46 हजार रुपये लिए थे। यह रकम 16 फरवरी 2021 से 10 मार्च 2022 के बीच दी गई। आरोपियों ने न तो उन्हें वर्क वीजा दिया और न ही रुपये वापस किए। इसके बाद पीड़ित नेे एसएसपी विंडो पर शिकायत दी थी।
विज्ञापन
केस 2
सोनीपत के सेक्टर-10 निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि कुलदीप गिल व अन्य ने उसे और उसके दोस्त को कनाडा भेजनेे के लिए 18 लाख 38 हजार रुपये लिए थे, लेकिन आरोपी ने न तो उन्हें विदेश भेेजा और न ही रुपये वापस किए।
केस-3
कैथल के गुहाना निवासी सुरिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि क्विकनॉक्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने उसे और उसकी पत्नी को कनाडा भेजने के लिए 3 लाख 28 हजार रुपये लिए थे, लेकिन आरोपी ने न तो उन्हें कनाड़ा भेेजा और न ही रुपये वापस किए।