फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three mega festival organised by chandigarh administration, see schdule

3 माह में चंडीगढ़ में होंगे 3 बड़े फेस्ट, देखिए, कौन सा फेस्ट कब से?

Tue, 30 Aug 2016 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Aug 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
 three mega festival organised by chandigarh administration, see schdule
रॉक गार्डन चंडीगढ़ के निर्माता नेकचंद - फोटो : फाइल फोटो
सितंबर के बाद अगले तीन महीने में चंडीगढ़ तीन बड़े फेस्ट से गुलजार होगा।
विज्ञापन


साल के आखिर में चंडीगढ़ की खासियत और विशेषताओं पर आयोजित फेस्ट लोगों पर अलग ही छाप छोड़ेगा। चंडीगढ़ प्रशासन अभी से इनकी तैयारियों में जुट गया है। इनकी तैयारियों पर गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने सोमवार को अधिकारियों की मीटिंग भी ली। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को तैयारियों संबंधी दिशा निर्देश जारी किए।

सबसे पहले 6 से 9 अक्तूबर तक वर्ल्ड हैरिटेज ‘कैपिटल काम्प्लेक्स’ में आर्ट एंड हैरिटेज फेस्टिवल होगा। चंडीगढ़ के क्रिएटर ली कार्बूजिए का जन्म 6 अक्तूबर को हुआ था। कार्बूजिए की जयंती पर ही यह फेस्ट हो रहा है। इसमें ली कार्बूजिए ने जो विरासत चंडीगढ़ को सौंपी है, उन्हें उनकी विशेषताओं के साथ दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन


इस पर तीन दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। नए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की रुचि को देखते हुए पर्यटन विभाग भी हरकत में आ गया है। किसी तरह की चूक न हो इसलिए वरिष्ठ अधिकारी अभी से होम वर्क कर रहे हैं। आर्ट एंड हैरिटेज फेस्टिवल की शुरुआत पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर करेंगे। इस मौके पर कैपिटल कॉम्प्लेक्स में नाइट टूरिज्म फिर से पर्यटकों के लिए शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में क्राफ्ट मेला और कार्निवल
पर्यटन विभाग नवंबर के पहले सप्ताह में क्राफ्ट मेला और आखिरी सप्ताह में ‘चंडीगढ़ कार्निवल’ का आयोजन करेगा। क्राफ्ट मेले में विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। ही साथ में म्यूजिकल नाइट मेले में रंग भरेगी। मेले में लोगों को विभिन्न प्रदेशों के पकवानों का स्वाद भी चखने को मिलेगा।


दिसंबर में होगा पहला इंटरनेशनल आर्ट, हैरिटेज एंड आर्किटेक्चर फेस्ट
दिसंबर में पहले इंटरनेशनल आर्ट, हैरिटेज एंड आर्किटेक्चर फेस्टिवल का आयोजन होगा। यह फेस्ट रॉक गार्डन के निर्माता नेक चंद सैनी की याद में 15 से 18 दिसंबर तक होगा। नेक चंद का जन्म 15 दिसंबर 1924 को बेरियां कला तहसील शक्करगढ़ में हुआ था। अब यह क्षेत्र पाकिस्तान के पंजाब में आता है। इसमें तीनों दिन अलग-अलग कार्यक्रमों में एक अलग तरह का आर्ट, हैरिटेज और आर्किटेक्चर वर्क देखने को मिलेगा। यह फेस्ट रॉक गार्डन के साथ शहर में कई अन्य स्थानों पर भी आयोजित होगा। फेस्ट में देश ही नहीं विदेशों से भी कलाकार रंग जमाने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed