फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three leaders of Punjab origin become ministers in Ontario province of Canada

Punjab: कनाडा के ओंटारियो में पंजाब मूल के तीन नेता बने मंत्री, नागरिकता मामलों को देखेंगे परम गिल

Thu, 07 Sep 2023 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 12:05 PM IST
सार

मूल रूप से अमृतसर की रहने वालीं नीना तांगड़ी की शादी जालंधर के बिलगा गांव के अश्विनी तांगड़ी से इंग्लैंड में हुई थी। इसके बाद उनका परिवार कनाडा शिफ्ट हो गया। तांगड़ी परिवार ने ही इलाके में शिक्षा के प्रसार के लिए अपनी 2 एकड़ जमीन दान देकर डीएवी स्कूल खुलवाया था।

विज्ञापन
Three leaders of Punjab origin become ministers in Ontario province of Canada
प्रभमीत सरकारिया, नीना तांगड़ी और परम गिल - फोटो : फाइल

विस्तार

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में पंजाब मूल के तीन नेता मंत्री बन गए हैं। मंत्रिमंडल में यह फेरबदल एक मंत्री के ग्रीन बेल्ट घोटाले में शामिल होने के आरोप में दिए गए इस्तीफे के किया गया है। मंत्री बनने वालों में पंजाब के मोगा में जन्मे 47 वर्षीय परम गिल, 30 वर्षीय प्रभमीत सरकारिया और जालंधर के बिलगा से संबंध रखने वालीं नीना तांगड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


ओंटारियो के पहले पगड़ीधारी मंत्री बने प्रभमीत
प्रभमीत सरकारिया को पदोन्नत कर ट्रेजरी बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। अब वह ओंटारियो प्रांत के ट्रांसपोर्ट मंत्री होंगे। वह ओंटारियों में पहले पगड़ी धारी सिख कैबिनेट मंत्री हैं। सरकारिया के माता-पिता 1980 के दशक में वहां बस गए थे। मोगा से संबंध रखने वाले परम गिल नागरिकता और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री बनाए गए हैं। वे कम उम्र में कनाडा चले गए थे। वहीं, जालंधर के बिलगा से संबंध रखने वालीं नीना तांगड़ी को स्मॉल स्केल बिजनेस, जॉब क्रिएशन का सहायक मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जूनियर कोच यौन शोषण केस: चंडीगढ़ पुलिस की चार्जशीट से रोज चौंकाने वाले खुलासे, मंत्री संदीप सिंह पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
विज्ञापन


जालंधर की बहू हैं नीना तांगड़ी
मूल रूप से अमृतसर की रहने वालीं नीना तांगड़ी की शादी जालंधर के बिलगा गांव के अश्विनी तांगड़ी से इंग्लैंड में हुई थी। इसके बाद उनका परिवार कनाडा शिफ्ट हो गया। तांगड़ी परिवार ने ही इलाके में शिक्षा के प्रसार के लिए अपनी 2 एकड़ जमीन दान देकर डीएवी स्कूल खुलवाया था। इसकी लोकल कमेटी के चेयरमैन भी नीना तांगड़ी के पति हैं।

1984 में इंग्लैंड में रह रहे अश्विनी तांगड़ी से विवाह के बाद नीना तांगड़ी परिवार समेत कनाडा शिफ्ट हो गईं थीं। वहां उन्होंने अपनी इंश्योरेंस कंपनी शुरू की। वह समाज सेवा के कार्यों से भी जुड़ी हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए 1994 में प्रोग्रेसिव कंजरवेटिव पार्टी ने मिसीगासा स्ट्रीटविले से उन्हें चुनाव में उतारा। उन्होंने यहां से तीन चुनाव लड़े, लेकिन हार गईं। चौथी बार में नीना जीतीं और ओंटारियो के सीएम डग फोर्ड के मंत्रिमंडल में दूसरी बार चयनित हुईं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed