फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three killed in separate accidents in Punjab

Punjab News: प्रदेश में अलग-अलग हादसों में तीन की मौत और चार स्कूली बच्चे समेत सात घायल

Thu, 14 Jul 2022 10:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Jul 2022 10:44 PM IST
सार

जालंधर-नकोदर हाईवे पर एक निजी स्कूल के बस चालक ने 30 बच्चों की जिंदगी खतरे में डाल दी। घटना दोपहर बाद की है। जब स्कूल की छुट्टी होने पर चालक बस को गलत साइड से ले जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बच्चे घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Three killed in separate accidents in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में गुरुवार को अलग-अलग सड़क व ट्रेन हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हैं। होशियारपुर में स्कूल बस खेत में पलट गई। इस हादसे में दो बच्चों को चोट आई है। जालंधर में निजी स्कूल की बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में भी दो बच्चे घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।  

विज्ञापन

 
धौलाधार एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक
पठानकोट से सटे गांव मीरथल के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखा गया है। जीआरपी मीरथल के एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8:15 बजे दिल्ली से पठानकोट आ रही धौलाधार एक्सप्रेस चक्क मनहासा के पास पहुंची ही थी कि रेलवे लाइन पार करते हुए एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर जीआरपी की टीम पहुंची। आसपास के गांवों के लोगों से इसके बारे में पूछताछ की गई लेकिन किसी ने भी इसकी शिनाख्त नहीं की। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में पहचान के लिए रखा गया है। मृतक की उम्र करीब 29-30 साल के बीच बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में 2 युवक घायल, हालत गंभीर
पठानकोट में ही शाहपुरकंडी-पठानकोट रोड स्थित गांव घोह के मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग उन्हें पठानकोट सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। हादसे में घायल रोहित पठानिया (26) और जोगिंद्र सिंह (32) दोनों गांव कोट के रहने वाले हैं। दोनों युवक मोटरसाइकिल से अपने काम पर जा रहे थे। डॉक्टरों ने घायल रोहित पठानिया की हालत को देखते पठानकोट के निजी अस्पताल रेफर कर दिया है। दुर्घटना कैसे घटित हुई इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। शाहपुरकंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मानसा: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत 
मानसा जिले के बुढलाडा में खुडाल कलां रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया है। मृतक की पहचान बॉबी उर्फ बबलू (22) के तौर पर हुई है। घायल बब्बू (23) का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना बरेटा प्रमुख ने बताया कि बॉबी उर्फ बबलू निवासी बरेटा गांव खुडाल कलां से बरेटा लिंक सड़क पर आ रहा था।

खुडाल कलां के छप्पड़ के पास सड़क सकरी होने के कारण सामने आ रहे बब्बू निवासी खुडाल कलां की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बॉबी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बरेटा पुलिस ने मृतक के पिता अशोक कुमार के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। इससे एक दिन पहले भी ऐसे ही एक हादसे में एक अध्यापक की जान चली गई थी।

पीआरटीसी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हलवारा में लुधियाना-बठिंडा राज्यमार्ग पर स्थित गांव हलवारा में तेज रफ्तार पीआरटीसी की बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में अमनदीप सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई। हलवारा निवासी अमनदीप फीड स्टोर का मालिक था और पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर स्टोर की तरफ जा रहा। इस दौरान लुधियाना से मलोट जा रही लुधियाना डिपो की पीआरटीसी बस के चालक तरसेम सिंह ने पक्खोवाल चौक में अमनदीप की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इसके बाद चालक बस को वहीं छोड़कर फरार हो गया। थाना सुधार पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक तरसेम सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। आरोपी तरसेम सिंह फिलहाल फरार है।

स्कूल बस पलटी, दो बच्चों को आई चोट
उधर, होशियारपुर में फगवाड़ा रोड पर स्थित एक निजी स्कूल की बस सुबह गांव से बच्चों को लाने जा रही थी। चंडीगढ़ रिंग रोड से लिंक रोड पर जाते समय अचानक बस खेतों में पलट गई। हादसे में दो बच्चों को चोट आई है। बस में 32 बच्चे थे और बस कुछ और बच्चों को लाने जा रही थी। बस चालक के मुताबिक एक स्कूटर सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। राहगीरों की मदद से घायल बच्चों को निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जालंधर: निजी स्कूल बस की ट्रक से टक्कर, दो बच्चे घायल
जालंधर-नकोदर हाईवे पर एक निजी स्कूल के बस चालक ने 30 बच्चों की जिंदगी खतरे में डाल दी। घटना दोपहर बाद की है। जब स्कूल की छुट्टी होने पर चालक बस को गलत साइड से ले जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बच्चे घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से बस और ट्रक को सड़क से हटवाया। थाना लांबड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि गलती स्कूल बस चालक की है। परिजन अपने बच्चों को घटनास्थल से घर लेकर चले गए। प्रबंधन पूरे मामले पर पर्दा डालने में जुटा है। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed