{"_id":"63d3f0dafe979617b92efb5b","slug":"three-injured-in-gas-cylinder-explosion-in-sangrur-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sangrur News: गैस सिलिंडर फटने से तीन घायल, पिता और बेटे की टांगें कटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sangrur News: गैस सिलिंडर फटने से तीन घायल, पिता और बेटे की टांगें कटीं
Fri, 27 Jan 2023 09:17 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Jan 2023 09:17 PM IST
सार
हलका विधायक नरिंदर कौर भराज ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस संकट की घड़ी में पंजाब सरकार पीड़ितों के साथ है। एसडीएम नवरीत कौर सेखों ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायलों की हालत का जायजा लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसंत पंचमी के मौके पर गैस से गुब्बारे भरते समय सिलिंडर फटने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की टांगें शरीर से अलग हो गईं। हादसे में गुब्बारे लेने आया एक व्यक्ति भी घायल हो गया। पिता-पुत्र की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया। जबकि तीसरा व्यक्ति संगरूर के सिविल अस्पताल में ही उपचाराधीन है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचारधीन पूनिया कालोनी निवासी राजिंदर सिंह ने बताया कि वह धूरी रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर अपने बच्चों के लिए गुब्बारे लाने गया था। उसने गुब्बारे लेकर अपने मोटरसाइकिल परे बांध लिए। जैसे उसने मोटरसाइकिल स्टार्ट किया तो अचानक गुब्बारे भरने वाला सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन
हादसे में गुब्बारे बेचने वाले मुनीश कुमार (50) और उसका पुत्र सौरभ (25) की टांगें शरीर से अलग हो गईं। जबकि वह खुद भी हादसे में घायल हो गया। बताया जाता है कि मुनीश कुमार व उसका बेटा सौरव काफी लंबे समय से संगरूर-धूरी फ्लाईओवर के नीचे किराना की दुकान कर अपने परिवार चलाते हैं। बसंत के मौके पर दोनों ने फ्लाईओवर पर ही गुब्बारे बेचने के लिए गैस सिंलिंडर लगाया था। किसी कारण सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पिता-पुत्र की हालत अधिक गंभीर होने के कारण पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया। जबकि घायल राजिंदर सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हलका विधायक नरिंदर कौर भराज ने घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस संकट की घड़ी में पंजाब सरकार पीड़ितों के साथ है। एसडीएम नवरीत कौर सेखों ने सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायलों की हालत का जायजा लिया।
चीनी मांझा में उलझकर 12 व्यक्ति घायल
संगरूर में बसंत पंचमी पर प्रशासन ने चीनी मांझा पर सख्ती से पाबंदी लगाई थी और इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी लेकिन पाबंदी के बावजूद इस डोर का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया गया। इसी खतरनाक डोर में उलझकर करीब 12 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाना पड़ा। इनमें से कुछ को तो आठ से 10 टांके तक लगाने पड़े।