फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three incidents of snatching in five hours despite tight security

कड़ी सुरक्षा के बावजूद पांच घंटे में स्नैचिंग की तीन वारदात

Wed, 01 Jan 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three incidents of snatching in five hours despite tight security
चंडीगढ़। नए साल के उपलक्ष्य पर शहर में पुलिस का कड़ा पहरा है। जगह-जगह पुलिस के नाके लगे हैं। 60 पीसीआर और 50 से ज्यादा चीता स्कवायड शहर में गश्त कर रही हैं। इसके बावजूद शहर में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। इन सुरक्षा प्रबंधों की परवाह न करते हुए सोमवार को पांच घंटे के अंदर छीनाझपटी की तीन वारदातों को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

आई-20 कार, पैदल युवक और बाइक सवार स्नैचरों ने पांच घंटे में अलग-अलग तीन जगहों पर स्नैचिंग की। स्नैचरों ने पहली वारदात को सेक्टर 37 में अंजाम दिया। यहां एक महिला से कार सवार सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। वहीं, बुड़ैल में पैदल युवक ने एक किशोर से मोबाइल झपट लिया और सेक्टर 46 में बाइक सवार पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की क्लर्क महिला से 3 हजार रुपये से भरा पर्स झपटकर फरार हो गया। तीनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली वारदात :
शाम 4.30 बजे
पहली घटना सेक्टर 37 स्थित पार्क के पास सोमवार शाम की है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 15 निवासी सरिता अग्निहोत्री (54) बताया कि वह सेक्टर 37 में कंप्यूटर ऑपरेटर है। शाम करीब 4.30 बजे पार्क में सैर करने आई थी। जैसे ही वह सेक्टर-37 पार्क के नजदीक स्कूल गेट के पास पहुंची तो कार सवार एक युवक ने उसकी सोने की चेन और उसमें लगा सोने का लॉकेट झपटकर अपने साथियों के संग फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी सफेद रंग की आई-20 कार में सवार होकर आए थे जिसका नंबर एचआर से शुरू हो रहा था। शिकायत के आधार पर सेक्टर 39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, लेकिन पुलिस के हाथ आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी वारदात :
रात 8.00 बजे
दूसरी घटना बुड़ैल की है। शिकायतकर्ता मनोज शाह (40) ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। वह बुड़ैल स्थित मकान नंबर 850 निवासी है। सोमवार रात करीब 8 बजे उसका बड़ा बेटा घर के बाहर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इसी दौरान एक पैदल युवक मोबाइल झपटकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
तीसरी वारदात :
रात 9.30 बजे
तीसरी वारदात सेक्टर-46 स्थित गुरुद्वारा के पास हुई। सेक्टर 46 निवासी शिकायतकर्ता नेहा नेगी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंजाब एंड हरियाणा में क्लर्क है। वह रात करीब 9.30 बजे सेक्टर 34 की मार्केट गई थी। वहां से लौटते वक्त सेक्टर-46 स्थित गुरुद्वारे के पास पहुंची तो पल्सर सवार एक युवक उसका पर्स झपट लिया। पर्स में करीब 3 हजार रुपये, हाईकोर्ट का आईकार्ड, एटीएम, एक क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड था।

इस साल 123 स्नैचिंग की वारदात
इस वर्ष शहर के अलग-अलग सेक्टरों में करीब 123 स्नैचिंग की वारदात हुई हैं। इनमें में पुलिस ने कई केस सुलझा लिए हैं, जबकि आधे से ज्यादा मामले में अभी भी अनसुलझे हैं। पुलिस के आला अधिकारियों का दावा है कि जल्द बाकी के केसों को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed