फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three husbands left their wives only doubt of video call

पत्नी को वीडियों कॉल करते देखा, तो 3 पतियों ने रखने से किया इंकार...कारण चौंकाने वाले

Fri, 14 Sep 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Fri, 14 Sep 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Three husbands left their wives only doubt of video call
demo pic
पत्नी को वीडियो कॉल पर बात करते देखा तो तीन पतियों ने पत्नियों को साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। पीट-पीटकर घर से निकाल दिया। अब पीड़ित विवाहिताओं ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस दंपतियों के बीच सुलह का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


केस नंबर-एक
सोनीपत निवासी विवाहिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि दो साल पूर्व ही उसकी शादी जींद रोड निवासी युवक के साथ हुई थी। वह बीए पास है। उसके पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। आरोप है कि दस दिन पहले वह अपने भाई से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। पति ने किसी अन्य से बात करने के शक में पहले तो उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। पत्नी ने पति के साथ रहने की गुहार लगाई। पुलिस दोनों के बीच सुलह का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


केस नंबर-दो
सलारा मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि एक साल पहले उसकी शादी रोहतक के ही एक शिक्षक के साथ हुई थी। वह भी एक स्कूल में शिक्षिका है। एक माह पहले वह वीडियो कॉल से अपने घर पर बात कर रही थी। आरोप है कि पति ने किसी अन्य से बात करने के शक में पहले तो उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर-तीन
पानीपत निवासी इंटर पास युवती ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी शादी रोहतक निवासी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले युवक के साथ हुई थी। बताया कि वह मौसी के लड़के से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर रही थी। पति ने किसी गैर से बात करने के शक में उसके साथ झगड़ा किया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस सुलह का प्रयास कर रही है।

पुलिस का प्रयास रहता है कि प्राप्त शिकायतों के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी जाए। दंपति के बीच जल्द ही सुलह करा दी जाएगी। -जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी रोहतक


पढ़ी लिखी दंपति के बीच भी शक करने के मामले बढ़े हैं। सीएलजी का प्रयास रहता है कि दंपतियों के बीच सलह करा दी जाए। 300 से अधिक के बीच सुलह कराई जा चुकी है।-सुभाष गुप्ता, प्रभारी, सामुदायिक समन्वय ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed