फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three henchmen of Lawrence Bishnoi gang arrested, five pistols and 14 cartridges recovered

Chandigarh News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, पांच पिस्टल व 14 कारतूस बरामद

Sun, 21 May 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Three henchmen of Lawrence Bishnoi gang arrested, five pistols and 14 cartridges recovered
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने शुक्रवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित एक हत्या के आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच पिस्टल और 14 कारतूस सहित दो गाड़ियां बरामद की गईं हैं। आरोपियों की पहचान फिरोजपुर के मुदकी गांव के राजविंदर सिंह (31), गुरदासपुर के ढिलवां गांव के लवप्रीत सिंह (28) और गुरुग्राम, हरियाणा के पुलकित मेहता (27) के रूप में हुई है। एसएसपी मोहाली डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि अमनदीप सिंह बराड़, एसपी (जांच), डीएसपी गुरशेर सिंह संधू और इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों को सोहाना में एयरपोर्ट रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से .32 बोर की चार पिस्टल, .30 बोर की एक पिस्टल, .32 बोर के नौ कारतूस, .30 बोर के पांच कारतूस समेत एक वरना कार और एक सफारी गाड़ी बरामद हुई है। राजविंदर को पहले 2018 में गुरुग्राम में एक व्यवसायी की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। वह पैरोल पर बाहर आया था। उस पर पहले राजस्थान के गंगानगर थाने में आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज था। इसी बीच पिछले दिनों गुरदासपुर पुलिस ने लवप्रीत पर गैंगस्टरों को शरण देने का मामला दर्ज किया था। वह गुरुग्राम से हथियार लाकर यहां किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

तीनों के मोबाइल से मिलीं लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरें



पुलिस को तीनों आरोपियों के मोबाइल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरें मिलीं हैं। उसे वह अपना आदर्श मानते हैं। पुलिस को पूछताछ के दौरान उनके फोन में कुछ वीडियो भी मिलीं। बिश्नोई से प्रेरित होकर आरोपी अपराध के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाना चाहते हैं।
विज्ञापन




गुरुग्राम में हथियारों के सप्लायरों पर नकेल कसेगी पुलिस


आरोपी पुलकित ने गुरुग्राम से गिरोह के लिए हथियारों की व्यवस्था की थी। पुलिस की टीमें गुरुग्राम में हथियारों की सप्लाई करने वालों का पता लगाने के लिए तैयारी कर रही है। राजिंदर अपने साथियों के साथ इन हथियारों का इस्तेमाल कर शराब ठेकेदारों और अपने पैतृक गांव के प्रमुख दुकानदारों से पैसे ऐंठना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed