फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Friends Flow Into Yamuna While Bathing

स्कूल से बंक मारकर यमुना में नहाने गए छह दोस्त, तीन बहे, ग्रामीणों का आरोप-प्रशासन नहीं गंभीर

Thu, 29 Aug 2019 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three Friends Flow Into Yamuna While Bathing
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्कूल से बंक मारकर यमुना में नहाने गए छह छात्रों में से दसवीं कक्षा के तीन छात्र नदी में बह गये। तीनों छात्र दोस्त थे। अन्य तीन छात्रों ने इसकी सूचना गांव में दी। सूचना मिलते ही पूरा नलवी पार गांव यमुना के किनारे पहुंच गया और तीनों दोस्तों को तलाशने का अभियान शुरू किया। इसके बाद कुंजपुरा पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी राकेश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके साथ गोताखोर नहीं पहुंचे। इसके साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिला है। एक ही गांव के तीन बच्चे यमुना नदी में बह गए हैं लेकिन फिर भी प्रशासन गंभीर नहीं है। देर शाम तक बच्चों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया था। ग्रामीण यमुना में उनकी तलाश कर रहे हैं।  
विज्ञापन


ऐसे बहे यमुना में तीनों दोस्त
नलवी पार गांव के सरपंच कृष्ण ने बताया कि बुधवार सुबह के समीप अभिषेक, अमित, गुरुचरण, सौरभ, गौरव व हर्ष ये छह छात्र बाइक पर गांव से यमुना में नहाने गए थे। गांव से यमुना करीब दो किलोमीटर दूर है। ये सभी छात्र महमदपुर के प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल में न जाकर ये यमुना नदी पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह के छह बच्चे यमुना में नहा रहे थे। इस दौरान दसवीं कक्षा के 17 वर्षीय अभिषेक, अमित व गुरुचरण गहरे पानी में चले गये और पानी में बह गये। गौरव को अभिषेक का भाई बताया जा रहा है। अन्य तीनों छात्र बच गए। उन्होंने गांव में जाकर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सभी ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। 

पांच घंटे यमुना किनारे खड़ा रहा पूरा गांव

यमुना नदी में नहाने के लिए सभी छात्र करीब दस बजे गए थे। 11 बजे ग्रामीणों को सूचना मिली गई थी। तभी से शाम तक पूरा गांव नदी के किनारे खड़ा था। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी। बता दें कि अभी भी यमुना में पानी है और पानी का बहाव तेज है।

पांच घंटे तक ग्रामीण ही तीनों छात्रों को यमुना में तलाशते रहे लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति रोष जताया कि तीन बच्चों के डूबने पर भी प्रशासन सोया हुआ है। कोई मदद नहीं कर रहा और न गोताखोर भेजे हैं।

प्रशासन नहीं है गंभीर
जिले में नहर व नदी में डूबने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे हैं। जो नहर व नदी में नहाने जाते हैं और पानी के तेज बहाव के कारण डूब जाते हैं। 20 अप्रैल को शेरगढ़ टापू के समीप यमुना नदी में 20 वर्षीय घीड़ निवासी कमल बह गया था। वह भी अपने दोस्तों के साथ यमुना में नहाने के लिए आया था। इसी प्रकार घोघड़ीपुर गांव में भी दो तीन में तीन व्यक्ति नहर में डूब गए थे।
 
स्कूल में पढ़ने वाले छह छात्र यमुना में नहाने गए थे। इनमें से तीन छात्र पानी में बह गए हैं। यह सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। तीनों बच्चों की तलाश की लेकिन यमुना के पानी में कोई सुराग नहीं लगा। - राकेश कुमार, कुंजपुरा थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed