फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three employees of Maulijagran police station accused of embezzling Rs 30 thousand

Chandigarh News: मौलीजागरां थाने के तीन मुलाजिमों पर 30 हजार हड़पने के आरोप

Fri, 29 Dec 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three employees of Maulijagran police station accused of embezzling Rs 30 thousand
चंडीगढ़। मौलीजागरां थाने के तीन पुलिस मुलाजिमों पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मुलाजिमों पर आरोप है कि 30 हजार रुपये हड़पने के साथ युवक की बुरी तरह से पिटाई की गई। मौलीजागरां के रहने वाले 21 वर्षीय युवक रोहित ने आरोप लगाया कि वह कई बार सेक्टर-9 पुलिस मुख्यालय पहुंचा मगर स्टाफ ने एसएसपी से नहीं मिलने दिया।
विज्ञापन

रोहित का कहना है कि एसएसपी विंडो के साथ पुलिस के बड़े अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद उस पर समझौते का दबाव और झूठे केस में फंसाने की धमकियां मिल रही हैं। डर के चलते वह अपने परिवार से अलग किराए पर रह रहा है। वहीं, उसकी नौकरी भी छूट गई है।
विज्ञापन

युवक का कहना है कि बीते दो अक्तूबर को थाने के दो पुलिसकर्मी उसके घर आए और उसकी ओर से खरीदी गई पुरानी बाइक के दस्तावेज मांगने लगे। इसे उसने सेक्टर 38 के युवक विकास से खरीदा था। रोहित ने शुरुआत में पांच हजार रुपये दिए थे और विकास ने कहा था कि बाकी रकम तब दे देना, जब वह उसे दस्तावेज देगा। मुलाजिमों ने रोहित से कहा कि यह बाइक चोरी की है। पुलिसकर्मी उसे थाने ले गए और जमकर पिटाई की। उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा-बाइक चोरी का केस डाल देंगे
आरोप के मुताबिक मुलाजिमों ने 30 हजार रुपयों की मांग करते कहा कि न देने पर 150 बाइक चोरी का केस दर्ज कर देंगे। रात को शिकायतकर्ता के परिजन थाने पहुंचे और रुपये देकर उसे घर ले गए। अगली सुबह पुलिसकर्मी उसे विकास के पास ले गए, जिससे बाइक खरीदी थी। पुलिस वालों ने विकास की भी पिटाई की। अब युवक ने 30 हजार रुपये वापस दिलवाने की मांग की है। यह भी आरोप है कि पुलिस मुलाजिमों ने विकास से भी 40 से 50 हजार रुपये लिए हैं।



कोट्स:
फिलहाल मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। इस शिकायत को देखने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा।
-पी अभिनंदन, डीएसपी नार्थ-ईस्ट, चंडीगढ़ पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed