फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three employee suspended from chatbeer zoo

छतबीड़ जू में चल रहा था पुरानी टिकट बेचने का धंधा, तीन कर्मचारी सस्पेंड

Wed, 17 May 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Wed, 17 May 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
 three employee suspended from chatbeer zoo
छतबीड़ चिड़ियाघर
छतबीड़ जू में पुरानी टिकटों को बेचने के आरोप में प्रबंधकों ने महिला बुकिंग क्लर्क समेत तीन मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है। आरोपी मुलाजिमों में एक चौकीदार और एक अन्य शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 3750 रुपये कीमत की पुरानी टिकटें बरामद र्हुइं हैं। प्रबंधकों ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। 
विज्ञापन


रेंज अफसर भलिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि टिकट काउंटर पर कुछ मुलाजिम पुरानी टिकटों को बेचकर सरकार को चूना लगा रहे हैं। सूचना के आधार पर भलिंदर सिंह ने अपने स्तर पर जांच की। 10 मई को बुकिंग काउंटर पर बैठी मोनिका जो बतौर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती हुई है को गेट पर तैनात चौकीदार सरदूल सिंह पुरानी टिकट पकड़वाने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन


इस दौरान रेंज अफसर ने छापा मारकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और उनके कब्जे से 3750 रुपये की पुरानी टिकटें कब्जे में ले ली। इस तरह टिकटों की जांच के दौरान एक अन्य मुलाजिम अजैब सिंह भी पकड़ में आ गया है। बरामद हुई पुरानी टिकटों की जांच के लिए वह लापरवाही बरत रहा था। भलिंदर सिंह ने कहा कि यह तीनों लोग छतबीड़ के पक्के मुलाजिम हैं। उन्होंने कहा कि यह तीनों यहां लंबे समय से कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed