फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   three domestic flights will take off soon from international airport chandigarh

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 3 नई फ्लाइट जल्दी भरेंगी उड़ान, लंदन सिंगापुर की अभी नहीं

Sat, 18 Mar 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Mar 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
three domestic flights will take off soon from international airport chandigarh
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तीन और घरेलू फ्लाइट जल्दी ही शुरू हो जाएंगी, वहीं लंदन और सिंगापुर की उड़ानों का प्रस्ताव अभी लटक गया है। 1400 करोड़ रुपये की लागत से बने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर केवल दो ही इंटरनेशनल फ्लाइट संचालित की जा रही हैं। जबकि पिछले चार माह में पांच डोमेस्टिक फ्लाइट बढ़ा दी गई हैं, वहीं तीन नई शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


एयर इंडिया ने यहां से सिंगापुर और लंदन की फ्लाइट चलाने का भी प्रपोजल बनाया था, लेकिन रनवे विस्तार का कार्य अधूरा होने के कारण ठंडे बस्ते अटक गया है। बता दें कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शुरू हुए दो साल हो गया है, लेकिन अभी तक इंटरनेशनल लेवल की सुविधाओं के लिए तरस रहा है।
विज्ञापन


अभी यहां से हर दिन 36 फ्लाइटों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 34 फ्लाइट डोमेस्टिक हैं। इंटरनेशनल फ्लाइट के नाम पर केवल इंडिगो की ओर से दुबई और एयर इंडिया एक्सप्रेस विमानन कंपनी की ओर से शारजाह के लिए एक-एक फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रनवे विस्तार कार्य अधूरा
एयरपोर्ट पर 1000 फीट के रनवे का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। इस कारण यहां पर कोई भी विमानन कंपनी 250 यात्री क्षमता का विमान नहीं उतार पा रहीं हैं। अभी पुराने रनवे से ही फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। इसे और अधिक चौड़ा व लंबा किया जाना है। इस कारण से अभी तक फ्लाइटों का संचालन प्रारंभ नहीं किया गया है।

ये बढ़ी हैं डोमेस्टिक फ्लाइट

three domestic flights will take off soon from international airport chandigarh
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट पर 31 दिसंबर से 18 फरवरी के बीच में पांच नई फ्लाइट्स का संचालन शुरू किया गया है। इनमें एयर इंडिया विमानन कंपनी की ओर से लेह के लिए 31 दिसंबर से फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। वहीं मुंबई और लेह के लिए डायरेक्ट फ्लाइट का संचालन 16 जनवरी से प्रारंभ किया गया। जबकि इंडिगो विमानन कंपनी की ओर से 18 फरवरी से दिल्ली और हैदराबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट का संचालन शुरू किया गया।

जयपुर, कुल्लू और गोवा की फ्लाइट होगी शुरू
डोमेस्टिक में तीन नई फ्लाइट और शुरू की जाएंगी। 26 मार्च से जयपुर के लिए जेट एयरवेज और इंडिगो की ओर से डायरेक्ट फ्लाइट का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। 27 मार्च से कुल्लू के लिए डायरेक्ट फ्लाइट का संचालन एयर इंडिया की ओर से किया जाएगा। वहीं गोवा की फ्लाइट का संचालन भी अप्रैल माह से किया जाएगा। इसके लिए जेट एयरवेज की कंपनी ने आवेदन किया है।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जो भी विमानन कंपनियां फ्लाइट शुरू करने का आवेदन कर रहीं हैं। उन्हें अनुमति दी जा रही है। रनवे अपग्रेडेशन का काम भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट भी बंद किया जाएगा।
- सुनील दत्त, सीईओ, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed