{"_id":"68e03da6c2371532060713bf","slug":"three-cyber-fraudsters-arrested-from-jaipur-fraud-of-rs-1-crore-exposed-in-chandigarh-chandigarh-news-c-16-pkl1079-835980-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जयपुर से तीन साइबर ठग दबोचे, चंडीगढ़ में एक करोड़ की ठगी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जयपुर से तीन साइबर ठग दबोचे, चंडीगढ़ में एक करोड़ की ठगी का खुलासा
विज्ञापन
चंडीगढ़। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चंडीगढ़ में ऑनलाइन धोखाधड़ी के तीन शातिर ठगों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। जयपुर के रहने वाले शुभम कुमावत (27), नावेद खान (27) और विनय विजय (42) को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार शुभम कुमावत ने शहर की महिला संदीप कौर से ऑनलाइन फ्रॉड कर करीब 82 लाख रुपये हड़प लिए थे। वहीं, नावेद खान ने एक महिला को धमकाकर 17.5 लाख रुपये वसूले। आरोपी महिला को यह कहकर डराता था कि उसके मोबाइल से अश्लील संदेश भेजे गए हैं और इस मामले में पुलिस केस दर्ज हो सकता है। जांच में पता चला कि 5.79 लाख रुपये उसके जयपुर स्थित बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे।
वहीं, तीसरे आरोपी विनय विजय ने शहर निवासी रवि कुमार को फोन कर खुद को बैंक कर्मचारी बताया और क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा दिया। इसके बहाने उसने पीड़ित से 2.33 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है।