फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three companies came for the Manimajra 24-hour seven-day pilot project

मनीमाजरा 24 घंटे सात दिन पायलट प्रोजेक्ट के लिए आई तीन कंपनियां

Wed, 16 Dec 2020 01:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three companies came for the Manimajra 24-hour seven-day pilot project
चंडीगढ़। मनीमाजरा में 24 घंटे 7 दिन पेयजलापूर्ति पायलट प्रोजेक्ट के लिए मंगलवार को टेंडर खोला गया। इस दौरान एसबी इंटरप्राइजेज, विश्वराज इन्वयरी और एसपीएमएल कंपनियों ने प्रोजेक्ट के लिए आवेदन किया है। इससे पहले चार बार किए गए टेंडर में कोई कंपनी नहीं आई थी। इस बार कंपनियों के आने से स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से मनीमाजरा के पायलट प्रोजेक्ट के लिए 162 करोड़ 90 लाख का टेंडर लगाया गया था। यह टेंडर 4 दिसंबर को खुलना था, लेकिन कोविड 19 की वजह से भारत सरकार की निर्देशानुसार टेंडर में अर्नेस्ट मनी जमा करवाने में छूट होगी। वहीं, बैंक गारंटी भी पांच फीसदी के बजाय 3 फीसदी जमा करवानी होगी। इसके लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से टेंडर 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले चार बार किसी कंपनी के न आने से टेंडर की नियम व शर्तों में बदलाव किया गया था। पहले टेंडर में सिंगल कंपनी के हिस्सा लेने वाली शर्त थी। इसे हटाकर दो या इससे अधिक कंपनी मिलकर टेंडर लेने का फैसला लिया गया। इसके बावजूद कोई कंपनी नहीं आई। इसके बाद कंपनियों ने आपत्ति लगाई कि पिछले पांच साल में घाटे में रहने वाली शर्त को हटाया जाए। इसे स्मार्ट सिटी की टेक्निकल कमेटी की मीटिंग में ले जाया गया, लेकिन कमेटी ने यह कह दिया कि एक बार ऐसे ही टेंडर लगाया जाए। अगर इस बार टेंडर में कोई कंपनी हिस्सा नहीं लेती है तो इस शर्त को हटाया जाएगा। इसको देखते हुए स्मार्ट सिटी ने नवंबर माह में टेंडर कॉल किया। ज्ञात हो कि इस प्रोजेक्ट के लिए 2577 मीटर और पाइप लाइन बिछाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed