फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three bio fertilizer testing labs will be established in Punjab

Punjab News: पंजाब में तीन बायो-फर्टिलाइजर टेस्टिंग लैब की होगी स्थापना, मिल सकेंगे गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद

Wed, 03 Jan 2024 11:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jan 2024 11:29 PM IST
सार

पंजाब के तीन जिलों में बायो-फर्टिलाइजर टेस्टिंग लैब की स्थापना होगी। यह फैसला पंजाब सरकार ने लिया है। इन लैब की स्थापना होने से कृषि उत्पाद में होने वाली मिलावट को पकड़ा जा सकेगा। वहीं किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद मिलेंगे। इससे उनकी फसल और पैदावार बेहतर होगी।

विज्ञापन
Three bio fertilizer testing labs will be established in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार गुरदासपुर, एसएएस नगर (मोहाली) और बठिंडा जिले में तीन बायो-फर्टिलाइजर टेस्टिंग लैब की स्थापना करने का फैसला किया है। यह जानकारी बुधवार को पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दी। इन लैब की स्थापना से पंजाब में गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। 

विज्ञापन


कृषि मंत्री ने बताया कि किसान भवन में विशेष मुख्य सचिव (कृषि) केएपी सिन्हा के साथ विभाग की कार्यशुलता को बेहतर बनाने और मुख्य कृषि अधिकारियों और कर्मचारियों के काम की समीक्षा के लिए बुलाई बैठक की अध्यक्षता करते हुए निदेशक (कृषि) को फील्ड अधिकारियों की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा। साथ ही, बीज, खाद्य व कीटनाशकों की सैंपलिंग और टेस्टिंग पूरा करने में असफल और खराब प्रदर्शन करने वाले जिला अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


निदेशक (कृषि) जसवंत सिंह ने खुड्डिया को बताया कि रबी सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 13 दिसंबर 2023 को गठित उड़नदस्तों की पांच टीमों ने 110 रिटेल/होलसेल दुकानों की जांच की और 134 सैंपल लिए। इन टीमों ने 28 डीलरों की बिक्री बंद करने के साथ ही नंगल में एफआईआर भी दर्ज करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री को अवगत करवाया गया कि 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई हो चुकी है। गेहूं के तने पर गुलाबी सुंडी के हमले को नियंत्रित कर लिया गया है। कृषि विभाग ने गेहूं की फसल पर किसी भी कीड़े के हमले की निगरानी के लिए पेस्ट सर्विलांस टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed