विधानसभा सत्र का तीसरा दिन: आज सदन में पेश होंगे तीन विधेयक, दो ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर भी होगी चर्चा
सदन में गुरुवार को गैर-सरकारी कामकाज का दिन था। इस दौरान तीन अलग-अलग प्रस्ताव चर्चा के लिए पेश किए जाने थे लेकिन हंगामे और भारी शोरशराबे के बीच केवल एक प्रस्ताव, एससी विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप के बारे में ही पेश हुआ और उसी पर शोरगुल के बीच चर्चा हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को राज्य सरकार सदन में पंजाब ग्रामीण साझा भूमि (नियमन) संशोधन बिल 2022 और पंजाब जीएसटी (संशोधन) बिल 2022 समेत कुल तीन बिल पेश करेगी। इसके साथ ही, सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। इनमें से एक प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस विधायक राजकुमार चब्बेवाल और बिक्रमजीत सिंह चौधरी द्वारा लाया गया है। इसमें बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान के लिए किसानों को मुआवजा देने की मांग उठाई जाएगी। दूसरे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में विधायक बरिंदर कुमार गोयल जिला लहरागागा में बादलगढ़ से नवागांव रोड पर बहते नाले के ऊपर पुल बनाए जाने की मांग उठाएंगे। इसके अलावा, विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्टें भी सदन पटल पर रखी जाएंगी।
कल तीन प्रस्तावों पर नहीं हो सकी चर्चा
सदन में गुरुवार को गैर-सरकारी कामकाज का दिन था। इस दौरान तीन अलग-अलग प्रस्ताव चर्चा के लिए पेश किए जाने थे लेकिन हंगामे और भारी शोरशराबे के बीच केवल एक प्रस्ताव, एससी विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप के बारे में ही पेश हुआ और उसी पर शोरगुल के बीच चर्चा हुई। अन्य दो प्रस्ताव खेलों के प्रसार और पराली जलाने से प्रदूषण को हो रहे नुकसान से संबंधित थे।
अकाली दल ने सदन से किया था वॉकआउट
सदन में शोरशराबे के माहौल के बीच गुरुवार को शिअद के विधायकों ने भी स्पीकर द्वारा बात रखने का समय नहीं देने के विरोध में वॉकआउट किया था। शिअद के विधायक डॉ. सुखविंदर सिंह सुक्खी ने खड़े होकर स्पीकर से कई बार बोलने और अपनी बात रखने के लिए समय मांगा था। स्पीकर ने जब समय नहीं दिया तो शिअद विधायक मनप्रीत सिंह अय्याली, डॉ. सुखविंदर सिंह सुक्खी और गुनीव कौर मजीठिया सदन से वॉकआउट कर गए थे।