{"_id":"5da06cef8ebc3e93da788e95","slug":"three-bike-rider-died-in-road-accident-in-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर में बड़ा सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर में बड़ा सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत
Fri, 11 Oct 2019 06:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Oct 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटकपूरा रोड स्थित गांव चड़ेवान के पास बस की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बस का भी अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है। थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुक्तसर के गांव मौड़ का निवासी बलराज सिंह अनाज मंडी में एक आढ़ती के पास काम करता है। वह दो प्रवासी मजदूरों बलराज सिंह व कैलाश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर झबेलवाली गांव की ओर जा रहा था। गांव चड़ेवान के पास बाइक में सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस भी सड़क के साथ खड़े पेड़ को तोड़ते हुए खेतों में जा घुसी।
विज्ञापन
हादसे में बलराज सिंह व कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान सुरेश ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। थाना सदर के प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि मृतक बलराज सिंह के बेटे के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
संगरूरः ट्रक-फार्च्यूनर में टक्कर, बच्चे की मौत, पांच घायल
भवानीगढ़ में पटियाला मुख्य मार्ग पर एक फार्च्यूनर और ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कर्मजीत कौर पत्नी गुरजीत सिंह निवासी न्यूजीलैंड मूलरूप से गांव घनीवाल (नाभा) निवासी हैं। कर्मजीत कौर अपने मायके गांव धनौला में अपने रिश्तेदारों को मिलने के बाद फार्च्यूनर में अपने गांव घनीवाल लौट रही थी।
जब वह भवानीगढ़ में ब्यास सत्संग घर के समीप मुख्य सड़क पर आगे जा रहे एक ट्रक को पास करने लगे तो ट्रक चालक द्वारा ट्रक की एक साइड गाड़ी की तरफ कर देने से गाड़ी बेकाबू होकर सड़क के बीच डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
हादसे में कर्मजीत कौर, मनदीप कौर, गाड़ी चालक गगनदीप सिंह, दो बच्चियां जसकीरत कौर और पूजा गंभीर घायल हो गई। हादसे में कर्मजीत कौर के ढाई साल के बेटे वीर बचन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को भवानीगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।