{"_id":"6011d6f08ebc3e31f40147b9","slug":"three-auto-miscreants-tried-to-kidnap-the-girl-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl4020169102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो से आ रही थी बचाओ-बचाओ की आवाज, पुलिस ने पीछा कर युवती को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑटो से आ रही थी बचाओ-बचाओ की आवाज, पुलिस ने पीछा कर युवती को बचाया
Thu, 28 Jan 2021 02:41 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस।
- फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में नौकरी की तलाश में आई एक युवती को ऑटो सवार तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा करने की कोशिश की। युवती की आवाज सुनकर गश्त कर रही पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर ऑटो पलट गया और आरोपी युवती से मोबाइल और पर्स लूटकर जंगल की ओर फरार हो गए। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 9 बजे चंडीगढ़ में सेक्टर-51 छोटे चौक के पास गश्त कर रही पीसीआर में तैनात एएसआई रविंदर कुमार और हवलदार मनविंदर सिंह को एक ऑटो से 'बचाओ-बचाओ' की आवाज सुनाई दी। ऑटो में चालक समेत तीन युवक और एक युवती सवार थी। पुलिस को शक हुआ और उन्होंने मामले की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को देकर ऑटो का पीछा किया।
विज्ञापन
पीसीआर को देखकर अचानक मोड़ने की वजह से ऑटो सेक्टर-51/ए/बी मोड़ के पास पलट गया। इसके बाद चालक समेत तीनों आरोपी ऑटो को छोड़कर सेक्टर-51 के जंगल में भाग निकले। पुलिस ने युवती को ऑटो से बाहर निकाला और जंगल में बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन वह फरार हो गए। पुलिस ऑटो को कब्जे में लेकर सेक्टर-49 थाने पहुंची, जहां अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अब ऑटो नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में मोहाली के सोहाना निवासी युवती ने बताया कि वह नर्स है। नौकरी की तलाश में बुधवार सुबह मोहाली के कुंभड़ा चौक से ऑटो लेकर चंडीगढ़ आ रही थी। ऑटो में चालक के अलावा दो अन्य युवक पिछली सीट पर बैठे थे। उसे लगा कि दोनों सवारी हैं। उनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच रही होगी। बुड़ैल जेल के पास युवकों ने चाकू की नोक पर उससे पर्स छीन लिया। पर्स में कुछ नकदी समेत जरूरी कागजात भी थे। युवती रोने लगी और 'बचाओ-बचाओ' का शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर पुलिसकर्मियों की मदद से वह आरोपियों के चंगुल से छूट गई।
2017 में हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
नवंबर 2017 में देहरादून निवासी 21 वर्षीय युवती के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-53 क्षेत्र में ऑटो चालक की ओर से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। युवती ने सेक्टर-37 में स्टैनो की कोचिंग खत्म करने के बाद ऑटो लिया था, लेकिन ऑटो सवार आरोपी उसे सेक्टर-53 के जंगल ले गए थे। मामले के तीनों दोषियों को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।