फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three arrested with loaded RPG by Punjab in Sirhali RPG Attack case

बड़ी सफलता: पंजाब में RPG बरामद, पुलिस ने तीन को पकड़ा, तरनतारन हमले से जुड़े तार

Tue, 27 Dec 2022 05:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Dec 2022 05:04 PM IST
सार

कनाडा स्थित आतंकवादी लंडा के निर्देश पर फिलीपींस में मौजूद यादविंदर सिंह द्वारा नियंत्रित सब मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। बता दें कि तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने पर 10 दिसंबर की रात करीब एक बजे रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया था।

विज्ञापन
Three arrested with loaded RPG by Punjab in Sirhali RPG Attack case
तरनतारन में आरपीजी बरामद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तरनतारन में पुलिस ने तीन लोगों को आरपीजी (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) के साथ गिरफ्तार किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी है। 10 दिसंबर को तरनतारन के थाना सरहाली पर आरपीजी से हमला हुआ था। पुलिस ने अब इस मामले में आतंकी लखवीर सिंह लंडा मॉड्यूल के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कनाडा स्थित आतंकवादी लंडा के निर्देश पर फिलीपींस में मौजूद यादविंदर सिंह द्वारा नियंत्रित सब मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। बता दें कि तरनतारन के सरहाली पुलिस थाने पर 10 दिसंबर की रात करीब एक बजे रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया था। हमले के वक्त थाने में एसएचओ समेत करीब 10 पुलिसकर्मी मौजूद थे। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि थाने से सटे सांझ केंद्र की इमारत की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। यह आरपीजी पाकिस्तान से तस्करी कर लाया गया था।
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने खुलासा किया था कि हमले का मास्टरमाइंड लखवीर सिंह लंडा है। वह कनाडा में छिपा बैठा है। पुलिस को इस आतंकी की लंबे अर्से से तलाश है। डीजीपी ने बताया कि उसने यूरोप के अपने दो हैंडलर सतबीर सत्ता और गुरदेव जस्सल के माध्यम से इस हमले को अंजाम दिया। इन लोगों की कड़ी अजमीत सिंह से जुड़ी है। इन दिनों वह गोइंदवाल साहिब जेल में बंद है। आरपीजी हमले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed