फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three arrested with heroin in Ludhiana

तस्करी के लिए अपनाया ये रास्ता, डिलीवरी ब्वाय के जरिए भेजी जाती थी हेरोइन, तीन गिरफ्तार

Fri, 31 May 2019 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 May 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with heroin in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

दूसरे राज्यों से हेरोइन लाकर लुधियाना में सप्लाई करने के तीन आरोपियों को एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों का एक साथी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों के कब्जे से दो किलो दो सौ ग्राम हेरोइन और दो लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। 

विज्ञापन


इसके बाद मोहाली के एसटीएफ थाने में मोगा के बेदी नगर निवासी केवल कृष्ण उर्फ काला (43), शिमलापुरी स्थित न्यू गोबिंद नगर निवासी पायल (21) और न्यू शिमलापुरी निवासी पूनम रानी (40) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथी पायल के पति संजीव कुमार उर्फ सन्नी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


एसटीएफ के लुधियाना फिरोजपुर रेंज के एआईजी स्नेहदीप शर्मा और लुधियाना रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गिल रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी न्यू शिमलापुरी इलाके में हेरोइन सप्लाई करने की फिराक में है। इस पर न्यू शिमलापुरी निवासी पूनम रानी के घर के पास ही उनकी स्विफ्ट कार को रोक कर आरोपियों को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो किलो दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जबकि आरोपी सन्नी पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से भाग चुका था। आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी केवल कृष्ण की मोगा में चाय की दुकान है, जबकि पायल बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। 

इनके साथ शामिल आरोपी महिला पूनम घरेलू कामकाज करती है। आरोपी सन्नी पायल का पति है। चारों आरोपी मिल कर पिछले दो सालों से हेरोइन तस्करी का धंधा कर रहे है। पुलिस के अनुसार आरोपी पैसे इकट्ठे कर सन्नी को देते थे और सन्नी हेरोइन की खेप लाकर महानगर में आगे सभी लोगों से सप्लाई करवाता था। 


आरोपियों ने आगे डिलीवरी ब्वाय रखे हुए थे। आरोपियों ने कई युवाओं को उनके नाम पर ही दो पहिया वाहन लेकर दिए हुए थे, लेकिन उन्हें यह नहीं बताया जाता था कि इस लिफाफे में क्या है। आरोपियों ने कई वाहन और कई जगहों पर प्रापर्टी ले रखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed