{"_id":"5fde61f98ebc3e3d5744077e","slug":"three-arrested-including-owner-of-reef-club-for-serving-hookah-chandigarh-news-pkl3977856110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का परोसने पर रीफ क्लब के मालिक समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का परोसने पर रीफ क्लब के मालिक समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस की सख्ती के बावजूद क्लबों में हुक्का परोसकर लगातार डीसी के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने सेक्टर-7 स्थित रीफ क्लब में छापा मारकर मालिक और उसके दो कर्मचारियों को ग्राहकों को हुक्का परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने क्लब मालिक अंकित ग्रोवर (30), कैशियर अंकुर बाबू (27) और कर्मचारी देवेंद्र (28) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसवीर सिंह की अगुवाई में शुक्रवार देर रात सिपाही कुलदीप और होमगार्ड राजेश इलाके में गश्त कर रहे थे। सेक्टर-7 स्थित एससीओ नंबर 40 के पास जब पुलिस टीम पहुंची तो कुछ युवक और युवतियां क्लब से बाहर निकल रहे थे। शक के आधार पर पुलिस टीम ने रीफ क्लब में छापेमारी की। इस दौरान अंदर युवक और युवतियां हुक्के का सेवन कर रहे थे। ग्राहकों से पूछताछ में पता लगा कि क्लब के मालिक व स्टाफ ने हुक्का परोसा है, जिसके एवज में उनसे पैसे लिए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सेक्टर-26 थाने ले गई, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हालांकि पकड़े गए सभी को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है। बता दें कि इससे पहले भी पुलिस हुक्का बारों पर पुलिस लगातार कार्रवाई करती रही है लेकिन इसके बावजूद हुक्का का कारोबार कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
------ बॉक्स
20 से ज्यादा क्लबों पर हो चुकी है कार्रवाई
पुलिस अब तक 20 से ज्यादा क्लबों पर कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने क्लब में हुक्का परोसने पर सेक्टर-26 के बुलेवार्ड क्लब, मोब क्लब, बारगेन बूज क्लब, क्विजो क्लब, औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लेबॉय क्लब, तमजारा क्लब, सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स, पाइप एंड बैरल, एसको बार, सेक्टर-7 स्थित टर्मिनल सेवन समेत अन्य क्लबों के मालिक, प्रबंधक के अलावा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।