{"_id":"67390eb00b6a9b8a240c6a9a","slug":"three-arrested-for-roaming-around-with-fake-number-plates-on-their-cars-chandigarh-news-c-16-pkl1043-564022-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते शनिवार की देर रात करीब दो बजे डड्डूमाजरा स्थित राणा कांप्लेक्स के पास पुलिस ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मलोया थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
बीती रात मलोया थाना पुलिस की ओर से डड्डूमाजरा में राणा कांप्लेक्स के पास नाकाबंदी की गई थी। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे हैं। पुलिस ने रात में करीब दो बजे मारुति गाड़ी को रोका जिसमें कुछ युवक सवार थे। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर गाड़ी के दस्तावेज मांगे जो वह नहीं दिखा सके। पुलिस ने नंबर की जांच की तो फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस ने इन युवकों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी की पहचान खुड्डा अलीशेर के रहने वाले बलविंदर सिंह उर्फ काला (40) के रूप में हुई है, जो पहले भी अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है।