फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three accused who cheated Rs 27 lakh on the pretext of buying and selling stocks arrested from Jaipur

Chandigarh News: स्टॉक खरीदने और बेचने का झांसा देकर 27 लाख ठगने वाले तीन आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2024 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Three accused who cheated Rs 27 lakh on the pretext of buying and selling stocks arrested from Jaipur
चंडीगढ़। साइबर अपराध थाना पुलिस ने 27 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। सेक्टर-48 के सचिन अग्रवाल की शिकायत पर बीते 17 फरवरी को धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में दर्ज हुआ था। सचिन अग्रवाल को स्टॉक खरीदने और बेचने का झांसा देकर ठगी करने के आरोपी जयपुर से दबोचे गए। शिकायतकर्ता सचिन अग्रवाल ने फेसबुक पर केकेआर इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज का विज्ञापन देखा था। सूजन थॉम्प्सन नामक व्यक्ति ने टेलीग्राम पर शिकायतकर्ता को स्टॉक खरीदने और बेचने के लिए कहा। स्पिन एंड विन गेम के तहत रोजाना शाम को जानकारी से भरे सत्र के दौरान ट्रेडिंग टिप्स और ट्रिक्स तथा छोटे रिवार्ड दिए जाने लगे। इसके बाद शिकायतकर्ता को खाता खोलने को कहा गया। इसके बाद शिकायतकर्ता को इंडियन स्टॉक मार्किट इनसाइट्स 194 नामक ग्रुप में जोड़ा गया। यहां केकेआरएमएफ नामक एंड्रॉयड एप का लिंक दिया गया। अमित चौधरी नामक व्यक्ति ने एप्लीकेशन में फर्जी पंजीकरण करवाने में मदद की वहीं शिकायतकर्ता का खाता खोला गया।
विज्ञापन

कुल 27 लाख रुपये का चूना लगाया
शिकायतकर्ता को जॉइनिंग बोनस के रूप में 10 हजार रुपये देने का वादा कर फंड ट्रांसफर करने को कहा गया। शिकायतकर्ता ने चार लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद बहकावे में आकर धीरे-धीरे कुल 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता को बताया गया कि उनका खाता फ्रीज हो गया। इसके बाद पोर्टफोलियो 30 लाख रुपये तक करने के लिए और रकम ट्रांसफर करने को कहा गया। खाता सीज करने की धमकी देने पर शिकायतकर्ता ने सात लाख रुपये और जमा करवा दिए।
विज्ञापन

बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि वह फंस गया और पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने जानकारी जुटा जयपुर में 31 मार्च को रेड कर जयपुर निवासी मंजीत बुरी (20) को पकड़ा जो एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का प्रोपराइटर था। धोखाधड़ी के उद्देश्य से मंजीत का वह खाता खोलने वाले बैंक अधिकारी जयपुर निवासी आशीष सक्सेना (22) को पकड़ा गया। आशीष के खुलासे पर जयपुर में ही रेड कर हिमांशु गौतम (19) पकड़ा गया। पुलिस ने ठगी के लिए किया गया मोबाइल फोन भी इनेस बरामद किया। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed