{"_id":"674784b9d6282f604a02bc44","slug":"three-accused-arrested-in-the-case-of-robbery-from-a-family-returning-from-a-wedding-chandigarh-news-c-16-pkl1049-572276-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शादी से लौट रहे परिवार से लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शादी से लौट रहे परिवार से लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। शादी से लौट रहे एक परिवार को लूटने के मामले में आईटी पार्क थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमनदीप (27), रविंद्र (27) और पंकज शर्मा (24) के तौर पर हुई है। तीनों ही पंजाब के गुरदासपुर जिले के दीनानगर के रहने वाले हैं। इनका एक अन्य साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस ने तीनों को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर इनके द्वारा वारदात में शामिल होंडा सिटी कार भी बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया कि चारों युवक मोहाली और चंडीगढ़ घूमने के लिए आए थे, जिसके चलते इन्होंने रात को 4 बजे इस वारदात को अंजाम दिया। इनमें से एक युवक रविंद्र पहले मोहाली में रहकर जमैटो में काम करता था, जिसके चलते उसको यहां के एरिया का सारा पता था और उसके यहां पर कई दोस्त भी रहते है। जिनको मिलने के लिए वह वारदात के एक दिन पहले मोहाली आए हुए थे। शनिवार को चंडीगढ़ में घूमते-घूमते मनीमाजरा इंदिरा कॉलोनी तक पहुंच गए रात को इन्होंने इस लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया। वहीं, पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने उनके पास से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस इनके चौथे साथी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ने के बाद परिवार को सामने बुलाकर इनकी पहचान भी कर दी है। हालांकि आरोपियों का कहना है कि उन्होंने सिर्फ मोबाइल ही छीना था जबकि शिकायतकर्ता इंदिरा कॉलोनी निवासी ने मोबाइल के साथ सोने की अंगूठी छीनने का भी जिक्र किया था। वहीं, परिवार का कहना कि हो सकता है कि झड़प में गिर गई हो। पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।
क्या था मामला
इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले बृज मोहन ने आईटी पार्क थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह शनिवार रात को दादी और बहन के साथ मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन के पास बने कम्यूनिटी सेंटर में एक शादी समारोह से सुबह चार बजे एक्टिवा से वापस आ रहे थे। इस दौरान इंदिरा कॉलोनी के पास सड़क पर खड़ी गाड़ी में से उतरे एक युवक ने उन्हें रोक लिया। जैसे ही वह रुका तो गाड़ी में से अन्य तीन युवक उतरे और उनका मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी छीन कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटजे की जांच से पता लगाते हुए इन आरोपियों को पकड़ लिया। इन आरोपियों में से अमनदीप और पंकज शर्मा के खिलाफ पंजाब में एनडीपीएस के मामले भी दर्ज हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई कार अमनदीप की है।