फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three accomplices of gang operatives arrested along with pirate police to recover weapons

Chandigarh News: हथियार रिकवर करने पहुंची पुलिस की गैंगस्टर गौंडर के गुर्गों के साथ मुठभेड़, तीन गिरफ्तार जवाबी कार्रवाई में एक घायल, 4 हथियार और 100 ग्राम हेरोइन बरामद, वसूली, डकैती और कई अन्य मामलों में थे वांछित

Mon, 20 Jan 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Three accomplices of gang operatives arrested along with pirate police to recover weapons
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। महानगर जालंधर में रविवार को हथियार रिकवर करने पहुंची पुलिस की स्पेशल सेल और गैंगस्टर विक्की गौंडर के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें एक गैंगस्टर घायल हो गया। घायल गैंगस्टर की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी जमशेर खास के रूप में हुई है। आरोपी के 2 साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनकी अभी पुलिस ने पहचान उजागर नहीं की है। पुलिस की ये मुठभेड़ थाना सदर के गांव जमशेर खेड़ा के पास सुबह करीब 10:10 बजे हुई। स्पेशल सेल की टीम आरोपियों को हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर गई थी। दोनों तरफ से कुल 8 गोलियां चलाई गईं। आरोपियों से पुलिस ने 4 अवैध हथियार और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। घटनास्थल पर जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा सहित अन्य उच्च अधिकारी भी पहुंचे।
एसीपी परमजीत सिंह ने कहा कि स्पेशल सेल की टीम हथियारों की रिकवरी के लिए आरोपियों को लेकर आई थी। घटना में हरप्रीत सिंह नाम का व्यक्ति जख्मी हुआ है। आरोपी के पैर पर गोली लगी है। गैंग के दो साथी रात में गिरफ्तार किए थे। जानकारी के मुताबिक हरप्रीत सिंह पर पहले से करीब 15 एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन

जालंधर स्पेशल सेल के इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हरप्रीत खेड़ा को गिरफ्तार किया था। जिससे दो अवैध हथियार बरामद हुए थे। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने जमशेर खास के गांव खेड़ा में एक जगह पर अवैध हथियार छिपा रखे हैं। पुलिस रिकवरी करने पहुंची तो गैंगस्टरों गोलियां चला दीं। पूछताछ में पता चला है कि हथियारों से आरोपियों ने अपने प्रतिद्वंद्वी गैंग के गुर्गों को टारगेट करना था। साथ ही कुछ वारदात को भी अंजाम देना था। फिलहाल आरोपियों से आगे की वारदात के लिए पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में जबरन वसूली, डकैती, ड्रग्स तस्करी और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। कुछ मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी और कुछ में होनी बाकी थी। आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों को हथियार भी मुहैया करवाने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed