फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Threats and extortion calls to Four MLAs become challenge for Haryana police

Haryana: पंजाब के बाद हरियाणा में दहशत कायम करने की फिराक में गैंगस्टर, विधायकों को धमकी के बाद अलर्ट हुई सरकार

Sat, 09 Jul 2022 09:59 AM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 09:59 AM IST
सार

हरियाणा में कुल 144 गैंगस्टर हैं। इनमें से 108 विभिन्न जेलों में बंद हैं और 13 फरार चल रहे हैं। इनके साथ ही 22 अपराधी जमानत पर और 1 पैरोल पर है। 

विज्ञापन
Threats and extortion calls to Four MLAs become challenge for Haryana police
demo pic

विस्तार

पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पैदा हुए भय के माहौल को गैंगस्टर अब हरियाणा में कायम करने की फिराक में है। एक के बाद एक 4 विधायकों को आई धमकी और रंगदारी की कॉल पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। हालांकि, हरियाणा खुफिया विभाग और स्पेशल टास्क फोर्स अलर्ट पर हैं और बदमाशों की कुंडलियां खंगालनी शुरू कर दी हैं। पुलिस के आला अधिकारियों का दावा है कि बदमाशों के मंसूबों को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही धमकी देने वाले सलाखों के पीछे होंगे। 

विज्ञापन


29 मई को हुई गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब में व्यापारियों, पूर्व मंत्रियों और विधायकों से गैंग के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही हैं। कुछ इसी तर्ज पर अब हरियाणा में यह सिलसिला शुरू हो गया है। मूसेवाला हत्याकांड में अधिकतर शूटर हरियाणा के थे। चार शूटर प्रियव्रत फौजी, अंकित सेरसा, सचिन चौधरी और झज्जर निवासी कशिश को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य गुर्गों की तलाश जारी है। हरियाणा में इससे पहले भी व्यापारियों और आढ़तियों से फिरौतियां मांगी गई हैं, लेकिन विधायकों को धमकी देने से स्थिति गंभीर बन गई है।  

विज्ञापन

कई पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

विधायकों को आए धमकी भरे फोन को पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कॉल दुबई के नंबरों से की गई थी और इनको पाकिस्तान से ऑपरेट किया गया है। वहीं, पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं बदमाशों ने विदेशों से नंबर लेकर आसपास के राज्यों से तो फोन नहीं किया। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि कहीं कोई अपराधी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम का भय दिखाकर पैसे तो नहीं ऐंठना चाह रहे हैं। क्योंकि एक दिन पहले ही पानीपत पुलिस ने काला जठेड़ी और लॉरेंस के नाम पर व्यापारी से 20 रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बदमाशों और गैंगस्टर के लिए हरियाणा में कोई जगह नहीं है। हरियाणा में अपराध करने वालों की खैर नहीं है। अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या फिर हरियाणा। हरियाणा पुलिस किसी भी सूरत में अपराधियों को पनपने नहीं देगी। अपराध को रोकने के सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्क किया गया है और टीमें लगातार काम कर रही हैं। - अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed