फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Threatening letters found in Bathinda Punjab police engaged in investigation

Punjab: 'सामान पहुंच चुका है... बठिंडा में 12 स्थानों पर करेंगे धमाके', कई चिट्ठी मिलने से पुलिस के उड़े होश

Fri, 19 May 2023 10:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 May 2023 10:26 PM IST
सार

पत्र लिखने वाले ने स्पष्ट किया कि सात जून 2023 तक बठिंडा में करीब 12 स्थानों पर बम धमाके किए जाएंगे। इनका सामान उनके पास पहुंच चुका है। 

विज्ञापन
Threatening letters found in Bathinda Punjab police engaged in investigation
बठिंडा में धमाकों की धमकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में मिलीं कई चिट्ठियों से हड़कंप मच गया है। इन पत्रों में सात जून को तबाही मचाने की बात लिखी है। लाल स्याही से लिखे इन पत्रों को कई डाकखानों के पोस्टल बॉक्स में डाला। पत्र में लिखा है कि सात जून को बठिंडा में सिलसिलेवार धमाके किए जाएंगे। पत्र लिखने वाले ने पुलिस को पकड़ने की धमकी तक दे डाली। इन पत्रों का कहां से और किसने भेजा है... इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। 

विज्ञापन


ये पत्र नेताओं, अधिकारियों और व्यापारियों को भेजे गए हैं। आधा दर्जन से अधिक धमकी भरे पत्र मिलने से पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पत्र लिखने वाले ने स्पष्ट किया कि सात जून 2023 तक बठिंडा में करीब 12 स्थानों पर बम धमाके किए जाएंगे। इनका सामान उनके पास पहुंच चुका है। 
विज्ञापन


इन स्थानों पर धमाकों की लिखी बात
ये धमाके कहां होंगे... इसका भी जिक्र आरोपी ने किया है। ऐतिहासिक किला मुबारक, रेलवे स्टेशन, आदेश अस्पताल, एसएसपी कार्यालय, केंद्रीय जेल, आईटीआई, तेल डिपो जस्सी, निरंकारी भवन, मित्तल मॉल, नई कार पार्किंग को निशाना बनाने की बात लिखी है। पत्र में यह भी लिखा है कि यह धमाके ड्रोन या रिमोट हो सकते हैं, बच सकते हो तो बचो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर में हो चुके तीन धमाके
हाल ही में अमृतसर में हेरिटेज स्ट्रीट के पास तीन धमाकों ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि पंजाब पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की थी। अब धमकी भरे पत्र मिलने से पुलिस की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि पंजाब में तीन से छह जून तक घल्लूघारा दिवस मनाया जाता है। इस सप्ताह पूरा पंजाब अलर्ट पर रहता है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की जाती है। सभी वाहनों की जांच भी की जाती है। संवेदनशील जगहों पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी जाती है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed