जेल की दीवार पर चिपका मिला धमकी भरा पत्र, पंजाब पुलिस को चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट मॉडर्न जेल की दीवार पर अज्ञात व्यक्ति ने गैंगस्टर सेखों के नाम वाला पत्र चिपका सरेआम पंजाब पुलिस को चुनौती दे डाली है। पत्र लिखने वाले ने सरेआम अपने साथियों को सूबे की तीन विभिन्न जेलों से छुड़वा ले जाने का लिखकर नीचे गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों का नाम लिखा है।
विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता गैंगस्टरों को शरण और बढ़ावा देने के लिए अकाली दल को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वीरवार को फरीदकोट की मॉडर्न जेल की बाहरी दीवार पर चिपकाए पत्र पर जैसे ही जेल प्रशासन की नजर पड़ी तो एक बार जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
जेल की बाहरी दीवार पर नहीं सीसीटीवी कैमरा
जेल प्रबंधकों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच उक्त पत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस पत्र पर लिखा है कि हम फरीदकोट, मुक्तसर और फिरोजपुर की जेलों में बंद सभी अपने साथियों को 21 जनवरी से पहले छुड़वा कर ले जाएंगे, यह हमारा पंजाब पुलिस को चैलेंज है।
इसके बाद पत्र के नीचे नाभा जेल से साथियों समेत फरार हुए गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों का नाम लिखा है। इस बारे में फरीदकोट के एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि यह किसी शरारती तत्व का काम लगता है, लेकिन पुलिस फिर भी मामले की गहनता से जांच कर रही है।
इसके अलावा जेल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बारे में पूछे जाने पर एसएसपी ने कहा कि जेल की बाहरी दीवार पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है।