फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   threatening call in chandigarh police station

'हेलो! पुलिस कंट्रोल रूम, थाने में बम लगा दिया है' धमकी भरा कॉल, पुलिस में हड़कंप

Thu, 03 May 2018 11:07 AM IST
अविनाश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
अविनाश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 May 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
threatening call in chandigarh police station
phone calls
22 अप्रैल की रात हाईकोर्ट के चार जजों को जान से मारने की कॉल के 9 दिन बाद एक और धमकी भरी कॉल ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। सोमवार रात किसी आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर पहले तो ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल को गालियां दीं फिर कहा कि उसने थाने में बम प्लांट कर दिया है। कॉल को गंभीरता से लेते हुए फौरन इसकी सूचना वरिष्ठ अफसरों को दी गई। गोपनीय तरीके से टीमें आरोपी को ट्रेस करने में जुट गईं। पता चला है कि धमकी मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने दी थी, जो मोहाली का रहने वाला है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार रात 11:25 बजे कॉल की गई। कॉलर ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी से पहले तो इधर उधर की बातें कीं, फिर अचानक गालियां देने लगा। पुलिसकर्मी ने विरोध जताया तो कॉलर ने कहा कि उसने थाने में बम प्लांट कर दिया है॥ थाने में बम की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस अमला शहर के थानों की जांच पड़ताल में लगाया गया। ऑपरेशन सेल कॉलर के मोबाइल नंबर के आधार पर मोहाली स्थित उसके घर जा पहुंची। वहां पता चला कि कॉल करने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार है। परिजनों ने उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को दिखाई। पड़ताल करने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

 
जजों को भी दी गई थी जान से मारने की धमकी
गौरतलब है कि बीते माह हाईकोर्ट के चार जस्टिस को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिस नंबर से कॉल की गई थी वह सेक्टर-52 की टीन कॉलोनी निवासी ऑटो चालक राज कुमार उर्फ राजू का था। उसने बताया था कि उसके ऑटो में बैठे एक युवक ने रिश्तेदारों को फोन करने के लिए मोबाइल मांगा था। उसी ने जजों को मारने की धमकी दी थी। राजू के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी का स्कैच जारी किया था। हालांकि पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। इधर सूत्रों का कहना है कि जजों को मारने की धमकी भरी कॉल भी इसी युवक ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed