फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thousands of sacks of DAP missing from sealed warehouse in Jalalabad

जलालाबाद में बड़ा घपला: गोदाम सील, पुलिस तैनात फिर भी DAP के हजारों बैग गायब, अफसरों ने शुरू की जांच

Fri, 02 Sep 2022 12:02 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

गुरुवार को एसडीएम जलालाबाद रविंद्र सिंह अरोड़ा व ब्लॉक कृषि अधिकारी हरप्रीत पाल कौर ने सील गोदामों को खुलवाया तो देखा कि वहां से डीएपी खाद के बैग व ट्रैक्टर ट्रॉली गायब हैं। 

विज्ञापन
Thousands of sacks of DAP missing from sealed warehouse in Jalalabad
सील गोदामों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। अब जलालाबाद में सील लगे गोदामों से पुलिस की तैनाती के बावजूद डीएपी खाद के हजारों बैग गायब हो गए हैं। इसका खुलासा होते ही हड़कंप मच गया है। खेतीबाड़ी विभाग व पुलिस अधिकारियों ने गोदामों में दबिश दी तो वहां से सब कुछ गायब मिला। अब इसकी जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


पिछले साल नवंबर में डीएपी खाद की कालाबाजारी होने पर खेतीबाड़ी विभाग व पुलिस ने 12 गोदामों में दबिश देकर डीएपी खाद के बैग जब्त किए थे। इन बैगों व ट्रैक्टर-ट्रॉली को सात गोदामों में रखकर सील कर दिया था। उधर, नगर काउंसिल अध्यक्ष विकास दीप चौधरी का आरोप है कि आरोपी चुघ पेस्टिसाइड विक्रेता पर मामला दर्ज हुए नौ माह बीत चुके हैं लेकिन पुलिस ने उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

 
नगर काउंसिल के कांग्रेस अध्यक्ष विकास दीप चौधरी का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि सील गोदामों से डीएपी खाद के बैग व ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब हैं। इस संबंधी खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई। गुरुवार को एसडीएम जलालाबाद रविंद्र सिंह अरोड़ा व ब्लॉक कृषि अधिकारी हरप्रीत पाल कौर ने सील गोदामों को खुलवाया तो देखा कि वहां से डीएपी खाद के बैग व ट्रैक्टर ट्रॉली गायब हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी ने आरोप लगाया कि आरोपी को आप के विधायक का समर्थन है। जगह-जगह आरोपी के संग विधायक के पोस्टर लगे हैं। उधर, ब्लॉक खेतीबाड़ी अधिकारी हरप्रीत पाल कौर का कहना है कि पिछले साल डीएपी खाद की किल्लत चल रही थी। उन्हें 11 नवंबर 2021 को कुछ किसान नेताओं व विकास दीप चौधरी ने शिकायत दी थी कि चुघ पेस्टिसाइड विक्रेता डीएपी खाद की कालाबाजारी कर रहा है, इसके 12 गोदाम हैं और उनमें डीएपी खाद भरी पड़ी है। 

सभी गोदामों में दबिश दी गई थी, वहां से भारी संख्या में डीएपी खाद के बैग व अन्य सामग्री मिली थी। सारी सामग्री को सील कर गोदामों को सील कर दिया गया था। इसके बाद वहां पुलिस तैनात कर दी गई थी। गुरुवार को उन्हें शिकायत मिली कि सील गोदामों से सामग्री गायब है। कौर ने बताया कि गोदाम नंबर-चार में सील तो लगी थी जब खोलकर देखा तो अंदर डीएपी खाद के बैग व ट्रैक्टर-ट्राली गायब थे। गोदाम नंबर-तीन, एक व सात से भी डीएपी खाद के हजारों बैग गायब थे। इस संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवा दिया है और पुलिस से मामले की जांच करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed