फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thousands of people of Dhanas, Sector-38 West, 56, 49, Ramdarbar and Maloya did not pay rent, declared defaulter

धनास, सेक्टर-38 वेस्ट, 56, 49, रामदरबार और मलोया के हजारों लोगों ने नहीं भरा किराया, डिफाल्टर घोषित

Wed, 19 Jan 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people of Dhanas, Sector-38 West, 56, 49, Ramdarbar and Maloya did not pay rent, declared defaulter
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने स्मॉल फ्लैट्स योजना के तहत किराया जमा न करवाने वाले 12132 डिफाल्टरों की सूची जारी की है। बोर्ड ने इस सूची को अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है ताकि आवंटी अपना किराया देखकर जमा करा सकें।
विज्ञापन

सीएचबी की तरफ से जारी सूची के अनुसार, डिफाल्टरों पर 43.91 करोड़ रुपये का किराया बाकी है। सीएचबी ने सभी को जल्द किराया जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएचबी के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में स्मॉल फ्लैट्स योजना के तहत डिफाल्टरों का पता लगाने के लिए रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें सामने आया है कि अभी भी 12132 लोगों से 43.91 करोड़ रुपये की रिकवरी बाकी है। बताया कि जल्द ही इन डिफाल्टरों को फिर से नोटिस भेजे जाएंगे। संबंधित विभाग को निर्देश दे दिया गया है। सभी को अलग-अलग वर्षों के दौरान बोर्ड की ओर से मकान आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बोर्ड ने योजना के तहत कई सेक्टरों में स्मॉल फ्लैट्स का निर्माण करवाया है। बोर्ड ने सभी लोगों का अकाउंट स्टेटमेंट रिकॉर्ड भी ऑनलाइन कर दिया है, जिससे कि वह देख सकें कि उन्होंने अब तक कितना और कब-कब पैसा जमा कराया है। साथ ही वह बकाया राशि को भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने डिफाल्टर
इलाका डिफाल्टर किराया बकाया
धनास 6194 18.56 करोड़
सेक्टर-38 वेस्ट 914 5.67 करोड़
सेक्टर 56 712 5.54 करोड़
सेक्टर 49 875 4.79 करोड़
रामदरबार 548 3.74 करोड़
मौलीजागरां 1238 3.08 करोड़
मलोया 1563 2.15 करोड़
इंडस्ट्रियल एरिया 88 34 लाख
कुल 12132 43.91 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed