फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Thousand farmers from Punjab preparing to enter Haryana in tractor claim of Haryana Intelligence Department

किसान आंदोलन पर खुफिया रिपोर्ट: ढाई हजार ट्रैक्टरों के साथ हरियाणा में घुसेंगे 20 हजार किसान, टकराव की आशंका

Mon, 12 Feb 2024 10:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 10:16 PM IST
सार

पंजाब के किसान संगठनों के आह्वान पर 13 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान किया गया है। उन्हें रोकने के लिए हरियाणा सरकार पूरी तरह अलर्ट है। किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाकर सड़कों को रोक दिया गया है। वहीं कई जगह पर सड़कें खोद दी गई हैं।

विज्ञापन
Thousand farmers from Punjab preparing to enter Haryana in tractor claim of Haryana Intelligence Department
हरियाणा में बॉर्डर पर की गई भारी बैरिकेडिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसान संगठनों के आह्वान पर पंजाब से करीब ढाई हजार ट्रैक्टर ट्रालियों से 20 हजार किसानों के हरियाणा में घुसकर दिल्ली कूच की तैयारी है। यह दावा हरियाणा खुफिया विभाग की रिपोर्ट में किया गया है। 
विज्ञापन

किसान अपने लिए राशन समेत अन्य जरूरी सामान भी ट्रालियों में रखे हैं। किसानों की मंशा है कि दिल्ली में पहुंचकर आंदोलन को लंबा चलाया जाए, ताकि पिछली बार की तरह ही पूरे देश में किसानों के समर्थन में माहौल बन सके।
विज्ञापन


सीआईडी की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक किसान शंभू बार्डर पर जुटने की संभावना है। इनके अलावा, पंजाब के साथ लगते सात जिलों में बिना ट्रैक्टर ट्रालियों के छोटे वाहनों से भी किसानों के दिल्ली पहुंचने की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रालियों में लाठी डंडों के साथ-साथ राशन, गैस सिलेंडर और रसोई का पूरा सामान पैक किया हुआ है। रात को ठहरने के लिए टैंट और सर्दी से बचने के लिए रजाई और गद्दे भी लिए हुए हैं। हरियाणा सरकार की ओर से पहले से ही पंजाब के साथ लगते बार्डर को सील किया हुआ है। कई स्थानों पर तारबंदी और कीलें तक सड़कों में गाड़ी गई हैं।

वहीं किसानों ने भी इन नाकों को तोड़ने के लिए पूरी तैयारी की हुई है। संभावना है कि पत्थरों को हटाने के लिए और तारों और कीलों से निपटने के लिए किसान जेसीबी समेत क्रेन और रोड रोलर भी अपने साथ ला सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक किसानों के इस दिल्ली कूच में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत से किसान आएंगे। खुफिया विभाग ने यह भी आशंका जताई है कि अगर ये किसान हरियाणा में दाखिल हुए तो प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो सकती है। हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल, जींद, फतेहाबाद, डबवाली समेत सिरसा से किसानों के दिल्ली जाने की सूचना है।

हर स्थिति से निपटने को तैयार : विज
गृहमंत्री अनिल विज का कहना है कि दिल्ली कूच के बारे में पंजाब सरकार की ओर से कोई इनपुट नहीं दिया गया है। हरियाणा सीआईडी के एडीजीपी की तरफ से खुफिया रिपोर्ट मिली है, जिसके बाद हरियाणा सरकार अलर्ट है। 


विज ने कहा कि किसानों को रोकने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। कानून व्यवस्था भंग नहीं होने देंगे और कोई ऐसा करेगा तो सख्ती से पेश आया जाएगा। हरियाणा पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed