{"_id":"5f2c455b8ebc3edd18714c4c","slug":"thousand-cheated-cheating-return-online-sari-in-chandigarh-chandigarh-news-pkl3838690134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में ऑनलाइन साड़ी वापस करने की झांसा देकर ठगे 60 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में ऑनलाइन साड़ी वापस करने की झांसा देकर ठगे 60 हजार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 निवासी व्यक्ति को साड़ी पसंद नहीं आने पर ऑनलाइन पैसे वापस करने का झांसा देकर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अश्वनी कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-39 में परिवार समेत रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने ऑनलाइन साड़ी मंगवाई थी। साड़ी पसंद नहीं आने पर 15 मार्च को इंटरनेट से कस्टमर केयर का नंबर निकालकर साड़ी वापस करना चाही। इस दौरान शातिर ने साड़ी को वापस लेने के बहाने उनसे एक फार्म भरवाया। फार्म भरते ही उनके खाते से 21, 21, 7 और 11 हजार रुपये निकल गए। शिकायत पर साइबर सेल ने सेक्टर-39 थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
ऋण की किस्त माफ करने के नाम पर साढ़े 32 हजार ठगे
चंडीगढ़। ऋण की किस्त माफ करने के नाम पर एक व्यक्ति से शातिर ने 32,504 रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-52बी निवासी राकेश कुमार राजपूत ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ऋण लिया था। इसकी 6945 की तीन किस्तें बाकी रह गई थीं। 18 मई को उनके पास फोन आया कि अगर वह दो किस्तें एक साथ जमा कर देते हैं तो उनकी एक किस्त माफ हो जाएगी। शातिर के झांसे में आकर दो किस्तों के 13890 और ब्याज 2362 रुपए जमा कर दिया। इसके बाद शातिर ने कहा कि दोनों राशि आपको इकट्ठा जमा करानी थी। अब 16252 रुपये दोबारा जमा करना पड़ेगा। तभी बाकी की रकम वापस होगी। इसके बाद पीड़ित ने 16252 रुपये जमा कर दिए। इस तरह शातिर ने पीड़ित के खाते से 32,504 रुपये की चपत लगा दी। साइबर सेल मामले की छानबीन में जुट गया है।