{"_id":"5f62649c8ebc3e5cba79cfa5","slug":"thousand-applications-central-university-bathinda-examination-since-chandigarh-news-pkl3881036135","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा में 1267 सीटों के लिए आए 83 हजार आवेदन, परीक्षा 18 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा में 1267 सीटों के लिए आए 83 हजार आवेदन, परीक्षा 18 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा (सीयूपीबी) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए 83 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से 42 पोस्ट-ग्रेजुएट और 35 डॉक्टोरल कार्यक्रमों में प्रस्तुत 1267 सीटों के लिए इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।
सीयूसीईटी-2020 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 6 जून को पूरी हुई थी और इसकी परीक्षा 18 से 20 सितंबर तक निर्धारित की गई हैं। सीयूसीईटी-2020 के परीक्षा केंद्र भारत के 141 चयनित शहरों में रखे गए हैं, जहां आवेदक सीयूसीईटी नियमों और कोविड-19 निवारक दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए अपनी संबंधित परीक्षा में उपस्थित होंगे।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नियंत्रक कंवलपाल सिंह मुंद्रा ने बताया कि सीयूपीबी ने स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट स्तर के कार्यक्रमों की मांग अनुपात में वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय चयनित 141 शहरों में से 9 शहरों में सीयूसीईटी-2020 परीक्षा केंद्रों का प्रबंधन करेगा। अंबाला, अमृतसर, बठिंडा, भिवानी, जालंधर, लुधियाना, धर्मशाला, श्रीनगर और शिमला के जिला मजिस्ट्रेटों से सीयूसीईटी-2020 परीक्षा करवाने के लिए मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि छात्र www.cucetexam.in पर जाकर अपने सीयूसीईटी परीक्षा का विवरण जान सकते हैं और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मालूम हो कि देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालय यह परीक्षाएं अपने-अपने स्तर से आयोजित कर रहे हैं ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए लंबी दौड़ न लगानी पड़े।