फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Those taking food supplements should exercise a lot

सेहत की बात: फूड सप्लीमेंट लेने वाले करें खूब व्यायाम, वरना रिजल्ट होगा घातक, टेस्ट भी करवाना जरूरी

Tue, 29 Mar 2022 03:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Mar 2022 03:55 PM IST
सार

सूर्या जिम के ट्रेनर व दस वर्षों से बॉडी बिल्डिंग कर रहे बॉडी बिल्डर हरपाल सिंह लाडी का कहना है कि नया-नया जिम ज्वाइन करने वाले युवा अक्सर बिना किसी सलाह के जोश व चाव में फूड सप्लीमेंट शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
Those taking food supplements should exercise a lot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

जिम में व्यायाम करने वाले युवा अक्सर फूड सप्लीमेंट लेते हैं ताकि शरीर गठीला बन सके, मगर युवाओं की जरा सी लापरवाही कई बार उन पर भारी पड़ जाती है। इसके पीछे कारण यह है कि कई युवा सोचते हैं कि केवल फूड सप्लीमेंट खाने से ही वे हष्ट-पुष्ट हो जाएंगे, जबकि फूड सप्लीमेंट लेने के बाद दोगुनी मेहनत की जरूरत होती है। जिम में व्यायाम करने वाले जो युवा फूड सप्लीमेंट का सेवन करते हैं उन्हें चाहिए कि वे खूब डटकर व्यायाम करें। यह कहना है कि सूर्या फिटनेस व सूर्या जिम नेटवर्क के ऑनर संदीप सूर्या का। 

विज्ञापन


पिछले लंबे समय से खेलों को प्रमोट कर रहे संदीप सूर्या ने कहा कि जो युवा फूड सप्लीमेंट लेते हैं, मगर कसरत की ओर ध्यान नहीं देते, उनके लिए यह घातक सिद्ध हो सकते हैं। ऐसा करना अनुमान के विपरीत रिजल्ट आने वाली बात हो जाती है और साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इसलिए फूड सप्लीमेंट लेने वाले युवा इस बात का ध्यान रखें कि एक तो वे अच्छी कंपनी के सप्लीमेंट लें और दूसरा खूब व्यायाम करें। सिर्फ फूड सप्लीमेंट लेकर न बैठ जाएं, शारीरिक सामर्थ्य से ज्यादा फूड सप्लीमेंट खाना भी शरीर के लिए नुकसानदेह होता है। 
विज्ञापन


फूड सप्लीमेंट लेने से पहले बॉडी टेस्ट करवाना जरूरी: हरपाल सिंह लाडी 
उधर, सूर्या जिम के ट्रेनर व दस वर्षों से बॉडी बिल्डिंग कर रहे बॉडी बिल्डर हरपाल सिंह लाडी का कहना है कि नया-नया जिम ज्वाइन करने वाले युवा अक्सर बिना किसी सलाह के जोश व चाव में फूड सप्लीमेंट शुरू कर देते हैं। मगर फूड सप्लीमेंट लेने से पहले बॉडी टेस्ट करवाना बेहद जरूरी है क्योंकि यह देखना भी बहुत जरूरी होता है कि शरीर को फूड सप्लीमेंट की जरूरत है भी या नहीं। अगर ओटीपीटी अप हो तो कोई सप्लीमेंट नहीं लिया जा सकता। अगर ऐसे में फूड सप्लीमेंट ले लिया जाए तो शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। युवाओं को घटिया क्वालिटी के फूड सप्लीमेंट के इस्तेमाल से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed