{"_id":"6925fe0de8a8f712790792a7","slug":"those-living-in-colonies-should-get-ownership-rights-aap-chandigarh-news-c-16-pkl1079-880886-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनियों में रहने वालों को मिले मालिकाना हक: आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनियों में रहने वालों को मिले मालिकाना हक: आप
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में मालिकाना हक के मुद्दे पर भाजपा ने लगातार झूठ और छल का खेल खेला है। पिछले आठ वर्षों से भाजपा नेताओं ने जनता के सामने बड़े‑बड़े मंचों पर वादे किए, ढोल‑नगाड़े बजाए और जुलूस निकाले, लेकिन आज तक एक भी कॉलोनी को मालिकाना हक नहीं मिला। जबकि आम आदमी पार्टी ने हर चरण और हर संघर्ष में जनता के साथ खड़े होकर यह लड़ाई लड़ी है।
उन्होंने कहा कि 19 अगस्त 2017 को भाजपा सांसद किरण खेर ने यूटी गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दस्तावेज़ लहराते हुए घोषणा की थी कि चंडीगढ़ की सभी कॉलोनियों को मालिकाना हक दे दिया है और लड्डू भी बांटे गए थे।
इसके बाद 2021 में बीजेपी के मेनिफेस्टो में फिर से घोषणा किया गया कि चंडीगढ़ की रेजिडेंशियल लीज‑होल्ड प्रॉपर्टीज को फ्री‑होल्ड में बदला जाएगा और गरीब बसाहटों को मालिकाना अधिकार दिया जाएगा। लेकिन अभी तक नहीं दिया गया है। आप चंडीगढ़ जनता के अधिकारों के लिए हमेशा साथ रहेगी।