फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This will be like in bristol, know the roadmap of plan

अब ब्रिस्टल की तर्ज पर आपको मिलेगी ये सुविधा, जानिए पूरा रोडमैप

Wed, 14 Dec 2016 09:22 AM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Dec 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
This will be like in bristol, know the roadmap of plan
कार शेयरिंग - फोटो :

यूरोपियन ग्रीन सिटी ब्रिस्टल की कई अच्छी चीजों को चंडीगढ़ प्रशासन अपनाने जा रहा है। ब्रिस्टल की तर्ज पर शहर में पहली बार कार शेयरिंग शुरू की जाएगी। सप्ताह में शुक्रवार के दिन से सबसे पहले इसकी शुरुआत होगी।

विज्ञापन


कार शेयरिंग अपनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस पर प्रशासक की मंजूरी मिलना बाकी है। प्रशासक खुद ब्रिस्टल सिटी से खासे प्रभावित हैं। उन्होंने ही अधिकारियों को ग्रीन सिटी कॉन्सेप्ट को स्टडी करने के लिए ब्रिस्टल भेजा था। अधिकारियों ने ब्रिस्टल से लौटने के बाद जो स्टडी रिपोर्ट तैयार की है उसमें एक सबसे महत्वपूर्ण काम कार शेयरिंग है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह तक इस पर प्रशासक की मंजूरी मिल जाएगी। जिसकेबाद इसे लागू करने का काम शुरू हो जाएगा। प्रशासन लोगों को दबाव डालकर कार शेयरिंग लागू करवाने की बजाए उन्हें इसके फायदे समझा कर इसे अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एनजीओ, रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन और वॉलंटियर्स का सहयोग लिया जाएगा। प्रशासन एक अभियान के जरिए कार शेयरिंग को अपनाने की अपील करेगा।

कार फ्री डे के लिए कई बार अधिकारियों में हुई थी मीटिंग

This will be like in bristol, know the roadmap of plan
कार शेयरिंग

वालंटियर्स नुक्कड़ नाटक और ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर फूल भेंट कर लोगों को कार शेयरिंग करने के लिए अपील करेंगे। कार शेयरिंग में लोगों से अपील होगी की वह अपने आस-पड़ोस और सहकर्मी को अपनी कार में उसके गंतव्य तक पहुंचाए। 

प्रशासन का मानना है कि जो लोग अकेले रोजाना कार में चलते हैं यदि वह अपने दोस्तों के साथ कार शेयर करें तो गाड़ियों की संख्या आधी हो जाएगी। स्कूली बच्चों को लाने ले जाने में भी बसों की तरह कार पुलिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। 

अभी तक चंडीगढ़ में 12 लाख से अधिक गाड़ियां रजिस्टर्ड हो चुकी हैं। इनकी संख्या निरंतर बढ़ती ही जा रही है। जिससे आए दिन जगह-जगह ट्रैफिक जाम तो हो ही रहा है बड़ी मात्रा में कार्बन उत्सर्जन होने से पर्यावरण को नुकसान भी पहुंच रहा है।

कार फ्री डे नहीं हो सका
इससे पहले चंडीगढ़ में कार फ्री डे शुरू करने की तैयारी की गई थी। तीन बार इसके लिए तिथि भी निर्धारित हो गई। लेकिन बाद में कभी परीक्षा तो कभी वीवीआईपी विजिट के कारण कार फ्री डे आयोजित नहीं हो सका। कार फ्री डे के लिए कई बार अधिकारियों में मीटिंग हुई थी। अब देखना यह होगा कि कार शेयरिंग कॉन्सेप्ट कब शुरू होता है और कितना सफल होगा।

ब्रिस्टल में कार शेयरिंग कान्सेप्ट काफी सफल रहा है। वहां लोग इसके प्रति इतने जागरूक हैं कि कार शेयरिंग से ही ऑफिस और मार्केट पहुंचते हैं। जो ट्रैफिक जाम और प्रदूषण दोनों से निजात दिलाने में कारगर सिद्घ हुआ है।

चंडीगढ़ में फिलहाल एक दिन से इसकी शुरुआत करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। एनजीओ और अन्य वालंटियर्स की मदद से कार शेयरिंग के लिए अभियान चलाया जाएगा। कोशिश होगी की ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागिदारी हो। अनुराग अग्रवाल, गृह सचिव, चंडीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed