फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This time tomatoes are not going to Pakistan, reduced movement of trucks

अबकी पाकिस्तान नहीं जा रहा है टमाटर, कम हुई ट्रकों की आवाजाही

Fri, 23 Dec 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
This time tomatoes are not going to Pakistan, reduced movement of trucks
अटारी इंट्रीगेटेड चेक पोस्ट से कम हुई ट्रकों की आवाजाही
अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर होने वाला व्यापार लगभग थम सा गया है। सर्दी में पंजाब से पाकिस्तान जाने वाला टमाटर अब सीमा के इस पार ही अटक गया है। टमाटर उत्पादकों के करीब ढाई सौ ट्रक नियमित रूप से सर्दी के मौसम में पाकिस्तान जाते थे लेकिन अब हालात यह हैं कि पिछले 47 दिन से कोई ट्रक टमाटर का बिल्टी लेकर पाकिस्तान नहीं गया। इसका एक प्रमुख कारण है ट्रकों को इसके लिए परमिट नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


 भारत का माल पाकिस्तान को एक्सपोर्ट होता था अब पाक जाने की बजाए भारत के अलग-अलग प्रांत में टमाटर जा रहा है। टमाटर उत्पादकों का कहना है कि पाकिस्तान से टमाटर का सही दाम मिलता था।
विज्ञापन


टमाटर उत्पादक सतनाम सिंह अमृतसर ने कहा है कि पहले मंडी पर आने वाले खर्च की भरपाई हो जाती थी पर पाक में टमाटर की सप्लाई बंद होने की वजह से मजबूर होकर हम अपना टमाटर दूसरे प्रांत में भेज रहे हैं। इसकी वजह से ज्यादा बचत नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि वह जमा स्टाक बेचने के लिए मजबूर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

This time tomatoes are not going to Pakistan, reduced movement of trucks
अटारी इंट्रीगेटेड चेक पोस्ट से कम हुई ट्रकों की आवाजाही
अटारी इंटरग्रेटेड चेक पोस्ट पर काम करने वाले कुली ने अपना नाम न बताते हुए कहा कि काम न होने के कारण घरों के चूल्हे ठंडे हो गए हैं। पहले हम ट्रक से माल उतारने और लोड  करने के काम से अच्छा पैसा कमा लेते थे। नोटबंदी के बाद से किसी बिजनेसमैन के पास नई करेंसी नहीं है।

इतना ही नहीं, पाकिस्तान से आने वाला ड्राईफ्रूट भी अब बंद हो चुका है। इसमें अखरोट, सोगी, बादाम की गिरी और इलायची की सप्लाई पाक से बंद होने से भारत के बाजारों में सर्दी के मौसम में खरीदे जाने वाली वस्तुओं के (भाव) रेट में बढ़ोतरी होने की संभवना बनती नजर आ रही है। इसके साथ ही  पाकिस्तान से भारत को आने वाले सीमेंट, पत्थर, नमक की सप्लाई बंद होने से सीमेंट और पत्थर के रेट बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।   

अटारी कुली यूनियन के एक प्रतिनिधि ने कहा कि नई करेंसी न मिलने से लोडिंग अनलोडिंग के चार्ज का भुगतान नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed