फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This time there may be severe cold on Diwali and Chhath

Chandigarh News: इस बार दिवाली और छठ पर पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

Tue, 24 Oct 2023 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
This time there may be severe cold on Diwali and Chhath
चंडीगढ़। शहर के मौसम का मिजाज इस बार बदला हुआ है। सुबह धुंध पड़ने लगी है, जबकि दिवाली में अभी करीब 20 दिन और छठ में 26 दिन बाकी हैं। अनुमान है कि दिवाली और छठ पूजा पर कड़ाके की ठंड होगी। चंडीगढ़ मौसम केंद्र का कहना है कि नवंबर के पहले हफ्ते में स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के कारण अब रात ही नहीं दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। सोमवार को दिन में रुक-रुक कर बादल छाए। शहर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अगले पांच-छह दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा और धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा। हालांकि दिन के समय में धूप निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण फुलाएगा दम
इस बार दिवाली के दौरान प्रदूषण दम फुलाएगा। दिवाली नवंबर के मध्य में है। इस वजह से सर्दी अधिक होगी और पराली जलाने का सीजन भी चरम पर होगा। दूसरे पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद इन पर पूर्णतया रोक नहीं लग पाती। शहर में अभी से एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब होने लगा है। सोमवार को सुबह नौ बजे सेक्टर-22 का एक्यूआई 192 के करीब पहुंच गया। शाम पांच बजे सेक्टर-53 का एक्यूआई 198 पहुंच गया। पूरे दिन एक्यूआई 150 से ज्यादा ही रहा। रात के समय में हवा में पीएम 2.5 की मात्रा बहुत बुरी की स्थिति में पहुंच रहा है। विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में और जैसे-जैसे पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ेंगी, शहर का एक्यूआई खराब होता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed