फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This time the process of draw in entry level admission can be done online

एंट्री लेवल दाखिले में ड्रॉ की प्रक्रिया हो सकती है ऑनलाइन

Mon, 23 Nov 2020 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
This time the process of draw in entry level admission can be done online
चंडीगढ़। शहर के 70 से अधिक प्राइवेट स्कूलों में 2 दिसंबर से एंट्री लेवल कक्षाओं का दाखिला शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में भी एंट्री लेवल दाखिले की शुरुआत कर दी जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार एंट्री लेवल दाखिले में ड्रॉ की प्रक्रिया ऑनलाइन हो सकती है। प्राइवेट स्कूलों में दाखिले के लिए शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। अगले हफ्ते प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति के बाद स्कूल वेबसाइट पर शेड्यूल अपलोड कर देंगे। बैठक में ड्रॉ की प्रक्रिया ऑनलाइन जूम या गूगल मीट के द्वारा करवाने का प्रस्ताव रखा गया है। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक अगर हालात सही हो जाते हैं तो अभिभावकों को स्कूल में बुलाकर लकी ड्रॉ निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूल के प्राचार्यों के साथ बैठक कर एंट्री लेवल दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन शेड्यूल तैयार किया है। स्कूलों को केंद्र सरकार की ओर से जारी कोविड दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्कूलों को 2 दिसंबर तक एंट्री क्लास दाखिले का क्राइटेरिया, सीटों की पूरी जानकारी (ब्रेकअप के साथ), दाखिले के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स और फीस आदि के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। सभी अभिभावकों को आवेदन फार्म स्कूल वेबसाइट पर निशुल्क मिलेंगे। आवेदन फार्म जमा करते हुए 100 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस तय की गई है।
विज्ञापन

चार मुख्य कॉन्वेंट स्कूलों में 730 सीट पर होगी सबकी नजर
शहर के चार मुख्य कॉन्वेंट स्कूलों में हमेशा दाखिले के लिए मारामारी रहती है। इनमें इस बार एंट्री कक्षाओं के लिए 730 सीट पर अभिभावकों की नजर रहेगी। चार मुख्य कॉन्वेंट स्कूलों में सेक्टर-26 स्थित सेंट जोन और सेक्रेड हार्ट, सेक्टर-9 स्थित कॉर्मल कॉन्वेंट और सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस स्कूल शामिल हैं। इसमें सेंट जोंस में सिर्फ लड़कों और कॉर्मल कॉन्वेंट में सिर्फ लड़कियों को दाखिला दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों के लिए ये रहेंगे दिशा-निर्देश
- आवेदन के समय विद्यार्थी का मूल जन्म प्रमाण पत्र (सही नाम के साथ) जरूरी है।
- आवेदन फार्म में एक महीने पहले तक की ही पासपोर्ट साइज फोटो लगेगी। नई फोटो ही फॉर्म के साथ सलंग्न करें।
- आवेदन फार्म के साथ स्थायी पते की कापी भी सलंग्न करनी होगी।
-इडब्ल्यूएस केटेगरी वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को सैलरी का ब्यौरा भी देना होगा।
बैठक में ये तय हुआ है दाखिले का शेड्यूल
2 दिसंबर : सभी कॉन्वेंट और प्राइवेट स्कूलों को वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर दाखिला शेड्यूल अपलोड होगा।
3 से 16 दिसंबर : स्कूल वेबसाइट पर आवेदन फार्म अपलोड होंगे।
3 से 16 दिसंबर : आवेदन फार्म जमा होंगे।
15 जनवरी 2021 : योग्य आवेदन करने वाले बच्चों की लिस्ट वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी होगी।
1 फरवरी 2021 तक : लकी ड्रॉ आयोजित कर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
मुख्य स्कूलों में एंट्री लेवल की सीट
स्कूल का नाम कक्षा सीट उम्र
1. सेंट जोंस-26 यूकेजी 160 पांच वर्ष
2. कॉर्मल कॉन्वेंट- 9 केजी 120 चार वर्ष
3. सेक्रेड हार्ट 26 केजी 200 चार वर्ष
4. सेंट ऐंस 32 केजी 200 चार वर्ष
5. भवन विद्यालय-33 नर्सरी 100 तीन वर्ष से ज्यादा
6. विवेक हाई स्कूल नर्सरी 100 3 वर्ष से ज्यादा
7. स्ट्रॉबेरी फिल्ड 26 केजी 100 पांच वर्ष
- कोट्स
अभी तक ड्रॉ प्रक्रिया ऑनलाइन करवाने की तैयारी
अभी तक एंट्री कक्षा दाखिले के लिए जो योजना बनाई है, उसके तहत 90 प्रतिशत से ज्यादा उम्मीद है कि ड्रॉ प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित करेंगे। कोविड के केस लगातार बढ़ रहे हैं। अगर हर बार की तरह अभिभावकों का रुझान रहा तो ज्यादा भीड़ को ऑफलाइन संभालना मुश्किल होगा। - रीमा धीवान , प्राचार्य, दिल्ली पब्लिक स्कूल- 40बी
ड्रॉ के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों की तैयारी
जनवरी के अंतिम सप्ताह में कोविड संक्रमण के हालातों को देखते हुए अंतिम निर्णय लेंगे। अभी तक हम ड्रॉ प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के लिए तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि ऑफलाइन में थोड़ी पारदर्शिता बनी रहती है। - कविता दास, प्राचार्य , सेंट जोंस- 26

दाखिले के दौरान केंद्र के दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन :
प्राइवेट स्कूलों के साथ बैठक में दाखिले में ड्रॉ के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के विकल्प दिए हैं। आवेदन फॉर्म की संख्या देखते हुए अंतिम फैसला स्कूल प्राचार्यों पर छोड़ा है। स्कूलों को सख्त हिदायत है कि दाखिले के दौरान केंद्र सरकार के कोविड दिशा-निर्देशों का पालन हो। अगर ऑफ लाइन ड्रॉ प्रक्रिया आयोजित करवाएं तो एक साथ स्कूल में ज्यादा भीड़ एकत्रित नहीं हो। - रविंदर कौर, डीईओ, यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed