फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This time the cutoff for MBBS admission in GMCH-32 was 599 marks, all seats full

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस प्रवेश के लिए इस बार 599 अंक रहा कटऑफ, सभी सीटें फुल

Fri, 04 Aug 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
This time the cutoff for MBBS admission in GMCH-32 was 599 marks, all seats full
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस प्रवेश के लिए वीरवार को पहली काउंसलिंग हुई। इस बार 599 अंक पाने वाले अभ्यर्थी को आखिरी एडमिशन दिया गया। यानी इस बार का कटऑफ 599 रहा जबकि पिछले वर्ष यह 564 था। वहीं अच्छी बात यह रही कि मेरिट में प्रथम तीन स्थान पर रहे अभ्यर्थियों में से पहले ने स्टेट की बजाय ऑल इंडिया कोटे से प्रवेश लिया जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर चयनित अभ्यर्थियों ने क्रमश: एम्स जोधपुर और एम्स ऋषिकेश में प्रवेश लेकर जीएमसीएच- 32 की अपनी सीटें छोड़ दीं। हर बार की तरह इस बार भी पहली ही काउंसलिंग में सभी 150 सीटें फुल हो गई हैं। वहीं, पीडब्ल्यूडी की दो सीटों पर अभ्यर्थियों के न आने से जरनल कोटे के अभ्यर्थी को प्रवेश दिया गया है। जीएमसीएच-32 के सराय बिल्डिंग स्थित सभागार में सुबह 9.30 से शुरू हुई पहली काउंसलिंग देर शाम तक चली, जिसके कारण अभ्यर्थियों का मेडिकल नहीं हो सका। कॉलेज प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को मेडिकल होगा। उसके बाद शाम को फीस जमा की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने काउंसलिंग के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभिभावकों को सभागार में प्रवेश नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed