फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This time four times more items worth Rs 75 crore were seized compared to the last election

Chandigarh News: चुनाव प्रभावित करने की साजिश... घड़ियां, सूट-साड़ियों और बच्चों की ड्रेस बंटवाने की थी तैयारी

Fri, 24 May 2024 04:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
This time four times more items worth Rs 75 crore were seized compared to the last election
-सच साबित हुई खुफिया विभाग की रिपोर्ट, एक माह पहले ही सरकार को दिया था इनपुट
विज्ञापन

-पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार चार गुना अधिक राशि 75 करोड़ की वस्तुएं पकड़ीं
-जांच में जुटा आबकारी विभाग, पुलिस और अन्य एजेसियां, जीएसटी चोरी का भी मामला

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा में चल रहे लोकसभा चुनावों को प्रभावित करने को लेकर खुफिया विभाग की ओर से दी गई रिपोर्ट आखिरकार सच साबित हुई। मतदाताओं को लुभाने के लिए कीमती घड़ियां, सूट और साड़ियों के साथ-साथ बच्चों की ड्रेस व कपड़ा बरामद किया गया है। आशंका है कि दिल्ली के साथ लगते इलाकों में यह वस्तुएं बांटने की तैयारी थी, लेकिन हरियाणा में सतर्क केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों ने इन पर शिकंजा कसते हुए करीब 3.30 करोड़ रुपये की ऐसी वस्तुएं बरामद की हैं। यह सामान बिना जीएसटी टैक्स दिए खरीदा गया है, अब कराधान विभाग और पुलिस अलग-अलग मामलों की जांच कर रही हैं कि आखिरकार इसके पीछे किसका हाथ है और इसे कहां से खरीदा गया है।
इस बार हरियाणा में 2019 में हुए लोकसभा चुनावों के मुकाबले चार गुना अधिक नकदी और अन्य सामान जब्त किया गया है। 2019 में कुल 18.36 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया गया था, लेकिन इस बार अब तक यह आंकड़ा 75.44 करोड़ रुपये तक जा चुका है। मतदान में अभी मात्र एक दिन शेष है, इसलिए कुछ लोग जरूर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में संंभावना है कि राशि का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल के अनुसार,
विज्ञापन

एजेंसियों द्वारा कुल 14 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा 13.31 करोड़ रुपये की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसके अलावा, एनसीबी ने भी 2 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े हैं, जिनकी कीमत 4 लाख रुपये है। इतना ही नहीं, 26.12 करोड़ रुपये के कीमती सामान (सोना और चांदी के जेवर) और 3.42 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुओं को भी जब्त किया गया है। अभी तक मुख्य रूप से पुलिस द्वारा 693.66 लाख रुपये, आयकर विभाग द्वारा 873.78 लाख रुपये और डीआरआई द्वारा 278 लाख रुपये की नकद राशि जब्त की गई है। 4.05 लाख लीटर से अधिक अवैध शराब पकड़ी गई है, इसमें मुख्य रूप से पुलिस द्वारा 923.13 लाख रुपये की कीमत की 2,95,759 लीटर और आबकारी विभाग द्वारा 408.47 लाख रुपये की कीमत की 1,09,583 लीटर अवैध शराब पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में ही सीआईडी ने दी थी रिपोर्ट
अप्रैल महीने में ही हरियाणा की खुफिया विभाग ने रिपोर्ट दी थी विभिन्न राजनीतिक दल दिल्ली से जीएसटी चोरी करके आवश्यक खाद्य सामग्री, लेडीज सूट व साड़ियां और बच्चों की ड्रेस के साथ-साथ बर्तन, घड़ी और दीवार घड़ी आदि सामान खरीद कर हरियाणा की कई लोकसभा क्षेत्रों में बांट सकते हैं। इस रिपोर्ट के बाद से हरियाणा सरकार ने खासकर दिल्ली से आने वाले सामान पर खास निगरानी रखने के आदेश दिए थे। इसके अलावा, रिपोर्ट में अवैध रूप से शराब और नशीली वस्तुओं की तस्करी को भी लेकर आशंका जताई थी।


----------



इस बार अब तक चार गुना अधिक राशि की वस्तुएं और नकदी जब्त की जा चुकी है। हालांकि, हरियाणा के पुराने इतिहास को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि प्रदेश में ऐसा चलन नहीं है। किसी भी सूरत में चुनाव को प्रभावित करने वाले कोई सामान का वितरण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय और बधाई की पात्र हैं।



-अनुराग अग्रवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed