{"_id":"5eb58b618ebc3e907e5a7b01","slug":"third-death-due-to-coronavirus-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: पानीपत में कोरोना से तीसरी मौत, सब्जी मंडी में काम करने वाला 22 वर्षीय युवक मिला पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: पानीपत में कोरोना से तीसरी मौत, सब्जी मंडी में काम करने वाला 22 वर्षीय युवक मिला पॉजिटिव
Fri, 08 May 2020 10:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 May 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
पानीपत में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की शाम खानपुर मेडिकल कॉलेज में पानीपत में पॉजिटिव आई 20 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव युवती की मौत हो गई। यह पानीपत में कोरोना से हुई तीसरी मौत है। इसके साथ ही शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सब्जी मंडी में काम करने वाला 25 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटव आया है। अब जिले में तीन मौतों के साथ कोरोना पॉजिटिव 36 केस आ चुके हैं।
विज्ञापन
युवती फरीदाबाद की रहने वाली थी और खानपुर मेडिकल कॉलेज में टीबी का इलाज करा रही थी और पहला लॉकडाउन शुरू होने के एक दिन पहले ही पानीपत के सेक्टर-11 में अपनी बहन और जीजा के पास आई थी। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने पर सैंपल लेकर जांच की गई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
गत 29 अप्रैल को आई जांच रिपोर्ट में पता चला था कि युवती कोरोना पॉजिटिव है। जिसके बाद उसे सेक्टर-11 स्थित बहन के घर से अस्पताल लाया गया था और खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। जहां नौ दिन तक उसने कोरोना के वायरस से जंग लड़ी लेकिन टीबी होने की वजह से पहले से ही कमजोर फेफड़े जवाब दे गए। शनिवार को डॉक्टरों की टीम युवती का अंतिम संस्कार करेगी।
विज्ञापन
बहन का देवर भी मिला था कोरोना पॉजिटिव
मृतक युवती की बहन का 22 वर्षीय देवर भी कोरोना पॉजिटिव निकला था। युवती के कोरोना पॉजिटिव आने के पूरे परिवार के सैंपल लिए गए थे, जिसमें बहन का देवर पॉजिटिव आया था। उसका इलाज भी खानपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
सब्जी मंडी में काम करने वाला युवक भी मिला पॉजिटिव
सब्जी मंडी में काम करने वाला 25 वर्षीय युवक भी कोरोना का पॉजिटिव मिला है। युवक पिछले कई माह से यहीं पर रहकर काम कर रहा है। मूलरूप से युवक बिहार का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने उसकी गुरुवार को जांच की थी। वह स्वास्थ्य केंद्र पर क्वारंटीन था। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटव आई है। उसको विभाग ने खानपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। सब्जी मंडी में लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।