{"_id":"2777e0d404e7b9b0da36d5f068137d30","slug":"third-day-maid-escapee-from-home-came-thru-placement-agency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार में प्लेसमेंट एजेंसी से आई नौकरानी तीसरे दिन भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार में प्लेसमेंट एजेंसी से आई नौकरानी तीसरे दिन भागी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लेसमेंट एजेंसी से आई नौकरानी तीसरे दिन ही फरार हो गई। हरियाणा एंड पंजाब हाईकोर्ट के एक वकील ने बुधवार को एजेंसी द्वारा 25 हजार रुपये ठगी करने की शिकायत पुलिस को दी है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता वकील डीएस मान ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें पीजीआई में भर्ती करवाया गया। इस दौरान पत्नी की देखरेख करने के लिए उन्होंने नौकरानी के लिए एक प्लेसमेंट एजेंसी से संपर्क किया।
विज्ञापन
इस दौरान 25 हजार में एजेंसी से नौकरानी दिलाने की बात तय हुई। दूसरे दिन एक युवती देखभाल करने आई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने दूसरे दिन एजेंसी वाले को 25 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
लेकिन, तीसरे दिन ही नौकरानी फरार हो गई। उन्होंने बताया कि जांच में एजेंसी और नौकरानी दोनों फर्जी निकले। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज दी है।