फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Third Case of corona in chandigarh

Chandigarh Corona: चंडीगढ़ में फिर मिला एक कोरोना संक्रमित, तीन हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Wed, 27 Dec 2023 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 01:46 PM IST
सार

लगातार तीसरे दिन तीन मरीज के मिलने के बाद चंडीगढ़ में संक्रमण दर बढ़कर 3.13% पर आ गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हो गई है। वहीं, अब तक एक भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Third Case of corona in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ में कोरोना पैर फैलाने लगा है। मंगलवार को तीसरे दिन भी कोरोना संक्रमित एक मरीज मिला। सेक्टर- 43 निवासी एक पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस मरीज के मिलने के बाद संक्रमण दर बढ़कर 3.13% पर आ गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हो गई है। वहीं, अब तक एक भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पीजीआई में नहीं शुरू हुई जिनोम सिक्वेंसिंग
देश में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले सामने आने के बाद चंडीगढ़ में भी एहतियात बढ़ा दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संक्रमित मिलने वाले मरीजों की जिनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी ताकि वायरस के वेरिएंट का समय रहते पता चल सके और बचाव के उपाय किए जा सकें। खास बात यह है कि पीजीआई के दावे के ढाई साल बाद भी चंडीगढ़ में जिनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


कोरोना की लहर के साथ ही इसे लेकर तैयारी जोर पकड़ती है और संक्रमण दर नीचे आने के साथ ही मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। इस बार भी यही स्थिति है। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान शहर में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीजों के मिलने पर प्रशासक ने पीजीआई को शीघ्र जिनोम सिक्वेंसिंग लैब स्थापित करने का निर्देश दिया था क्योंकि तब नमूने जांच के लिए दिल्ली भेजे जा रहे थे और रिपोर्ट आने में डेढ़ महीने का समय लग रहा था। लेकिन ढाई साल गुजरने के बाद भी स्थिति जस की तस है। अब भी जांच के लिए संदिग्ध मरीजों के नमूने दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल में भेजने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए 12 तरह की अलग-अलग रीजेंट की जरूरत पड़ती है, जिनमें से कुछ भारत जबकि अन्य विदेश से मंगानी पड़तीं हैं। पीजीआई की ओर से 17 अगस्त 2021 को वार रूम बैठक में 40 नमूनों के जीनोम सिक्वेंसिंग करने के दावे भी किए गए थे लेकिन कोविड का संक्रमण दर कम पड़ने के साथ ही सारे दावे ठंडे पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed